spot_img
spot_img
spot_img

कभी बंद होने वाला लायंस क्‍लब अब बुलंदी पर… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rajesh Singh/Preeti Choudhary) : कहते हैं अगर खुदा को मनाना है तो अपना निवाला पड़ोसी को खिला दो। इसी मकसद को संजोये लायंस क्लब ऑफ रांची ग्रेटर युवा पीढ़ी को जगाने से लेकर समाज के जरूरतमंद लोगों का दुख दूर करने में लगा हुआ है। क्‍लब का एक ही मकसद है कोई भूखा न सोये, कोई प्‍यासा न रहे, कोई पानी के लिए न तरसे, जगह-जगह प्‍याऊ हो। मौसम को भी खुशमिजाज बनाने की दिशा में धरती पर हरियाली छायी रहे। ठंड में हर गरीब-गुरुबा के बदन पर कंबल हो। यह कहना है लायंस क्‍लब के पूर्व प्रेसिडेंट सुजीत कुमार और सदस्‍य राकेश कुमार चौधरी एवं धर्मेंद्र सिन्हा का।

पूर्व प्रेसिडेंट ने कहा कि एक वक्‍त ऐसा भी आया, जब लगा क्‍लब बंद हो जायेगा। तब केवल 20 सदस्‍य हुआ करते थे। क्‍लब के एक-एक मेंबर की मेहनत और हसरतों का नतीजा यह है कि आज क्‍लब में कुल 127 मेंबर हैं। हर कोई अपने-अपने फिल्‍ड में माहिर। क्‍लब के हर सदस्‍यों का इकबाल बुलंद है। क्‍लब का मकसद समाज के गरीब-गुरबों को आगे उठाना और युवा पीढ़ी को घातक बीमारियों के प्रति जगाना है। यह बातें तीनों पदाधिकारियों ने क्‍लब द्वारा आयोजित आज एक समारोह में कही। लालपुर के होटल रेन डीयू में आयोजित इस समारोह में क्‍लब के मैगजीन के द्वितीय संस्‍करण “दिनकर” का विमोचन किया गया। सदस्‍यों का कहना था कि उगता हुआ सूरज है “दिनकर”। इस पुस्‍तक में क्‍लब के तमाम सदस्‍यों के बारे में विस्‍तार से बताया गया है। वहीं क्‍लब के हर गतिविधि और मकसद के बारे में जिक्र किया गया है। इस बार क्‍लब का मकसद 1 हजार पेड़ लगाना भी है।

इस अवसर पर बतौर मुख्‍य अतिथि जिलापाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार मौजूद थे। वहीं शहर के जाने-माने हस्‍ती धर्मेंद्र सिन्हा, राजीव लोचन, माधव लखोटिया, वीके गद्ध्यान, विवेक चौधरी, राजेश कुमार गुप्ता, कमल जैन, सोनी मेहता, राजेश चौधरी, सुभ्रा मजूमदार, शांतनु तिवारी, मनीष कुकरेजा, गणेश सिंह, राजेश केडिया, सुजीत कुमार, प्रेम शंकर मिश्रा, संजीव चौधरी, ऐडीपी मित्तल, लक्ष्मी केडिया, श्रवण बरनवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे। इस अवसर सोवेनियर के विज्ञापन दाताओं को दिनकर पुस्‍तक भेंट कर उन्‍हें सम्‍मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें : शादी की 7वीं रात दुल्‍हन ने किया ऐसा कि मच गया हड़कंप, पुलिस भी हैरान

इसे भी पढ़ें : नमक कारखाने की दीवार गिरी, 12 लोगों की दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ें : राधे बाबू के आंगन में खड़ी Fortuner और Mercedes बता गई काली कमाई की गाथा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :देखते-देखते धधख उठे तीन ट्रक… जानिये कैसे

इसे भी पढ़ें :असम में बाढ़-बारिश ने मचाई तबाही, 8 लोगों की मौत, 5 लापता

इसे भी पढ़ें :बाप -बेटे समेत चार की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा

इसे भी पढ़ें :दोस्ती का था इरादा, मोहब्बत कर लुट गयी… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...