spot_img
spot_img

बच्चों के साथ जुल्म की इंतिहा, भला हो ग्राम प्रधान का… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : घुमाने-फिराने की बात कर बच्चों को एक बेलोरो से विशाखापट्टनम ले जाया गया। वहां एक ही कमरे में उन्हें रखा गया। दिनभर में एक वक्त खाना खाने को देता था, वहीं दिन रात काम कराया जाता था। घर लौटने की जिद करने पर उन्हें मारा-पीटा जाता था। गंदी-गंदी गालियां देकर उन्हें चुप करा दिया जाता था। बहुत बुरा सलूक किया जाता था। उन्हें फुचका बनाने का काम दिया गया था। जिल्लत, जलालात और अपमानित भरी जिंदगी उन्हें दी गई। एक पहरेदार बैठा दिया गया था, ताकि वहां से भाग ना सके। बीते 7 अगस्त को पहरेदार गहरी नींद में सो गया। तब मौका पाकर रात 10 बजे वहां से सारे बच्चे भाग निकले। किसी तरह पूछते-पाछते रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां एक पुलिस वाले अंकल मिले। यह बताने पर कि उन्हें झारखंड डाल्टनगंज जाना है तो उन्हें हटिया जाने वाली एक ट्रेन में बैठा दिया गया। सभी बच्चे बीते 9 अगस्त की शाम हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचे। सारे बच्चे डालटनगंज जाने के लिये एक ट्रेन में बैठ गये। रास्ते में पता चला कि यह ट्रेन डालटनगंज नहीं जायेगी। इसके बाद सारे बच्चे रांची के टाटीसिल्वे रेलवे स्टेशन पर उतर गये। उन्हें भटकता देख एक आदमी उन्हें रोका-टोका और सारी बातें जान ली। सबकुछ सच्चाई जानने के बाद उस आदमी ने इस बारे में ग्राम प्रधान किस्टो कुजूर और उप प्रमुख जयपाल हजाम को बताया। भला हो उन दोनों का जिन्होंने सारे बच्चे को टाटीसिल्वे पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चों ने उन्हें बताया कि उन्होंने बीते तीन दिनों से कुछ भी नहीं खाया-पीया है। इसके बाद सभी बच्चों को एक दुकान से खाने का सामान मंगाकर उन्हें खिलाया गया। इसमें एक सात साल का बच्चा भी था। काम नहीं करने पर इन्हें थप्पड़ मारा जाता था। ये सारे बच्चे डालटनगंज के चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरका गांव के रहनेवाले हैं। बीते 1 अगस्त को एक आदमी घुमाने-फिराने की बात कहकर फुसलाकर विशाखापट्टनम ले गया। ये सारी बातें ट्रैफिकिंग के शिकार हो गये बच्चों ने ग्राम प्रधान एवं कुछ गांव वाले को बतायी। ग्राम प्रधान किस्टो कुजूर ने टाटीसिल्वे के थानेदार से मांग की है कि बच्चों को ले जाने वाले शख्स को खोज निकालें और कठोर कार्रवाई करें।

इसे भी पढ़ें : Air India ने पेश किया नया ब्रांड लोगो और डिजाइन, देखें…

इसे भी पढ़ें :कई थाना प्रभारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश

इसे भी पढ़ें :हीरो होंडा शोरूम में भयानक आग, जिंदा ज*ला गार्ड…

इसे भी पढ़ें :रूठकर मायके चली गई बीवी, हो गया यह कांड…

इसे भी पढ़ें :पूरे परिवार का खा*त्मा करने वाला कुख्यात पुलिस कस्टडी में… जानें

इसे भी पढ़ें :रांची में इस दुकान में लगी आग, एक की मौ*त…

इसे भी पढ़ें :आपके पास है ATM कार्ड तो जरूर पढ़ें यह खबर…

इसे भी पढ़ें :लल्ला म*र गई, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड आदिवासी महोत्सव में लगा फिल्म फेस्टिवल, क्या-क्या दिखाया गया… जानें

इसे भी पढ़ें :फ्लाइट से जाता था दिल्ली, ‘राजधानी’ से लाता था चरस, क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें :विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक में बदलाव… जानें रूट

इसे भी पढ़ें :विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक में बदलाव… जानें रूट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...