Kohramlive : Air India ने गुरुवार को अपना नया लोगो और डिजाइन जारी कर दिया है। अपने लोगो के हिस्से के रूप में, एयर इंडिया ने लाल और सफेद और बैंगनी रंगों को बरकरार रखा। नए लोगो का नाम ‘द विस्टा’ होगा। ये नया लोगो एयरलाइन की नई पहचान और रीब्रांडिंग का हिस्सा है। एयरलाइन ने अपने नए टेल डिजाइन और थीम गीत का भी खुलासा किया। टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा कि नया लोगो असीम संभावनाओं और आत्मविश्वास को दर्शाता है। एयर इंडिया ने गुरुवार की शाम एक लाइव इवेंट में अपने नए लोगो को पेश किया।

इस नए लुक में एयर इंडिया ने ऐतिहासिक रूप से भारत में उपयोग की जाने वाली खिड़की से मिलती है। भारतीय प्रतिष्ठा और समृद्ध इतिहास से प्रेरणा लेते हुए इसे एक गोल्डेन फ्रेम वाले विंडो के तौर पर रखा गया है, जो नए ब्रांड डिजाइन सिस्टम का सेंटर है। इसे Air India ने संभावनाओं की खिड़की कहा है। एयर इंडिया ने इस नए लोगो को ‘द विस्टा’ (The Vista) नाम दिया है।
एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने कहा, “हमारा परिवर्तनकारी नया ब्रांड एयर इंडिया (Air India) को दुनिया भर के मेहमानों की सेवा करने वाली एक वर्ल्ड क्लास एयरलाइन बनाने की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है, और यह ग्लोबल मंच पर गर्व से नए भारत का प्रतिनिधित्व करता है। नई एयर इंडिया साहसी, आत्मविश्वासी और जीवंत है, लेकिन साथ ही गर्मजोशी भरी है और अपने समृद्ध इतिहास और परंपराओं से गहराई से जुड़ी हुई है जो भारतीय आतिथ्य को सेवा में मानकों के लिए एक वैश्विक मानक बनाती है।”
चंद्रशेखरन ने कहा कि नया बताया कि एयर इंडिया (Air India) ने अपनी रीब्रांडिंग में लिमियलेस पॉसिबिलिटी और कॉन्फिडेंट को साथ लिया है। 15 महीनों के सफर में हम एयर इंडिया को दुनिया की सबसे बेहतरीन एक्सपीरिएंस, टेक्नोलॉजी, कस्टमर सर्विस और सेवा वाली एयरलाइंस बनाना चाहते हैं। पिछले 12 महीनों में हमने अपनी सभी आयामों को अपग्रेड किया है।
एयर इंडिया (Air India) ने एक नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जो नए डिजिटल टूल और सुविधाओं के साथ काफी बेहतर वेब अनुभव प्रदान करता है। एयरलाइन इस साल के अंत तक नौ भारतीय और विदेशी भाषाओं में एक नई 24 घंटे खुली रहने वाली कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर भी लॉन्च करने वाली है। इसके साथ साथ ही 2024 की शुरुआत में एक पूरी तरह से पुन: डिज़ाइन किया गया लॉयल्टी प्रोग्राम भी लॉन्च करेगा जो हजारों नई मोचन संभावनाओं को सक्षम करेगा।
इसे भी पढ़ें :रूठकर मायके चली गई बीवी, हो गया यह कांड…
इसे भी पढ़ें :पूरे परिवार का खा*त्मा करने वाला कुख्यात पुलिस कस्टडी में… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची में इस दुकान में लगी आग, एक की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :आपके पास है ATM कार्ड तो जरूर पढ़ें यह खबर…
इसे भी पढ़ें :लल्ला म*र गई, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड आदिवासी महोत्सव में लगा फिल्म फेस्टिवल, क्या-क्या दिखाया गया… जानें
इसे भी पढ़ें :फ्लाइट से जाता था दिल्ली, ‘राजधानी’ से लाता था चरस, क्या हुआ… जानें












