spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

फ्लाइट से जाता था दिल्ली, ‘राजधानी’ से लाता था चरस, क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रातों-रात लखपति होने की चाह में बिगड़े तीन बदमाश फ्लाइट से रांची से दिल्ली जाता था, वहां से चरस लेकर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से रांची लौट यहां धीमा जहर यानी नशे का सौदागर बन जाता था। खुद भी नशे की लत में जकड़ गया। वहीं हिमाकत बढ़ती चली गई। रांची के एक पूर्व पार्षद ओम प्रकाश मंडल पर फायरिंग तक कर दी थी। बाद में तीनों कोर्ट में सरेंडर कर गये। बीते जून माह में जेल से निकलते ही चरस का सौदागर बन गया। इन तीनों की हरकतों के बारे में रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल पता चला। SSP ने आगे का टास्क सिटी SP और कोतवाली DSP प्रकाश सोय को दिया। टेक्निकल सेल की मदद से DSP प्रकाश सोय और सुखदेवनगर के थानेदार विनोद कुमार ने रेड कर तीनों को धर दबोचा। रांची के पहाड़ी मंदिर के पीछे एक मैदान के पास से मदन कुमार उर्फ सोनू और सिंटू जायसवाल को धरा गया। इनके पास से करीब दो सौ ग्राम चरस मिला। इन दोनों के इकबालिया बयान पर सरताज पकड़ा गया। उसके पास से एक पिस्टल मिला। वहीं सोनू के घर से भी एक पिस्टल मिला। सिंटू के घर से जिंदा गोली मिली। इस बात का खुलासा आज रांची के सीनियर SP किशोर कौशल ने मीडिया के सामने किया।

SSP किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्तार सोनू और सिंटू ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को बताया कि जिस पिस्टल से उसने पूर्व पार्षद ओम प्रकाश पर फायरिंग की थी, उस हथियार को घर में छुपा रखा है। इसके बाद सोनू के घर से पिस्टल बरामद कर ली गई। वहीं पुलिस को बताया कि एक पिस्टल उसके दोस्त सरताज के पास है। वह रांची के गाड़ीखाना चौक के पास रहता है। वहीं सोनू सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इन्द्रपुरी रोड नंबर 1 और सिंटू आर्यपुरी रोड नंबर 1 में रहता है। पूछताछ में तीनों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं, मिले इनपुट पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। छापामारी टीम में SI सौरभ कुमार शर्मा, रजनी रंजन, सरोज मेहता, अनिल पंडित, प्रदीप केसरी और राधेश्याम राम शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 का भव्य आगाज, क्या बोल गये सीएम हेमंत और दिशोम गुरू… जानें

इसे भी पढ़ें : बड़ा फेरबदल: 2 IAS और 50 PCS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकं’काल…

Gumla : पिछले नौ महीनों से एक परिवार अपने...

बड़कागांव में बवाल: जमकर तोड़फोड़, एक अरेस्ट…

Hazaribagh : कोयले की काली धरती पर मंगलवार को...

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान मंगलवार...