spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पूरे परिवार का खा*त्मा करने वाला कुख्यात पुलिस कस्टडी में… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा उर्फ लवकुश को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। प्रमोद का एक साथी  अनिल यादव भी धरा गया है। दोनों बिहार के गया के टिकारी के पड़री के जरही टोला में अपने किसी रिश्तेदार के यहां मिलने आये थे। तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। दोनों को गुप्त स्थान पर ले जाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार प्रमोद मिश्रा औरंगाबाद का रहनेवाला है। वह भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो का सदस्य है। झारखंड सरकार ने प्रमोद मिश्रा पर 1 करोड़ का इनाम रखने का प्रस्ताव भेजा था। गिरफ्तार प्रमोद मिश्रा पर इल्जाम है कि साल 2021 के 14 नवंबर को डुमरिया में सरयू सिंह भोक्ता के घर में धावा बोलकर उनके दोनों बेटे सतेंद्र और महेंद्र और उनकी पत्नी मनोरमा देवी और सुनीता की हत्या कर दी थी। जिसके बाद उनकी डेड बॉडी को फंदे पर लटका दिया। वहीं उनके घर को बम से उड़ा दिया था। मौके पर एक पर्चा छोड़ गये थे। पर्चे में प्रतिशोध में घटना को अंजाम देने की बात का जिक्र किया गया था। पर्चे में इस बात का भी जिक्र था कि “इंसानियत के हत्यारे, गद्दारों और विश्वासघातियों को सजा-ए-मौत देने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। ये हमारे चार साथियों अमरेश, सीता, शिवपूजन और उदय की हत्या का बदला है।”

इधर गया की SSP आशीष भारती ने मीडिया को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा और अनिल यादव टिकारी इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक घूम रहे है। जिसके बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर गया से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों नक्सली कई संगीन नक्सली मामलों मे वांटेड थे।

इसे भी पढ़ें :आपके पास है ATM कार्ड तो जरूर पढ़ें यह खबर…

इसे भी पढ़ें :लल्ला म*र गई, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड आदिवासी महोत्सव में लगा फिल्म फेस्टिवल, क्या-क्या दिखाया गया… जानें

इसे भी पढ़ें :फ्लाइट से जाता था दिल्ली, ‘राजधानी’ से लाता था चरस, क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें :विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक में बदलाव… जानें रूट

इसे भी पढ़ें :विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक में बदलाव… जानें रूट

इसे भी पढ़ें :

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: