Kohramlive Desk : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने का ऐलान कर दिया गया है। 25 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट सुबह 6 बजकर 20 मिनट ये कपाट खुलेंगे। इससे पहले भैरवनाथ जी की पूजा 20 अप्रैल को होगी। इसके बाद 21 अप्रैल को केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम के लिए निकलेगी। सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे। केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे। इससे पहले गाडू घड़ा की कलश यात्रा 12 अप्रैल को निकलेगी। आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के मौके पर ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे महाभिषेक पूजा की गई।
कैसे करें बुकिंग
अगर आप केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए बुकिंग करना चाहते हैं तो आपको (https://badrinath-kedarnath.gov.in/Default.aspx) इस वेबसाइट पर विजिट करना होगा। कुछ महीनों पहले ही जोशीमठ में आपदा आ गई थी और इससे पहले भी कई बार वहां घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में बिना बुकिंग के दर्शन नहीं होते हैं।
शुभ महाशिवरात्रि 🕉️🙏
📍#Kedarnath #uttrakhand #india 🇮🇳 #TheHimalyanClub pic.twitter.com/ihEBoIGyd2
— The Himalyan Club 🇮🇳 (@HimalyanClub) February 18, 2023
इसे भी पढ़ें :Weather Update : फरवरी का तापमान देख चिंता में मौसम विभाग, मार्च में क्या होगा?
इसे भी पढ़ें :बाबा ब्रह्मेश्वर मंदिर में मची अफरातफरी…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :सिर्फ और सिर्फ झारखंड का विकास करना मकसद : महामहिम सीपी राधाकृष्णन
इसे भी पढ़ें :महाशिवरात्रि के मौके पर प्रशासन अलर्ट, इन पर रहेगी पैनी नजर… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में ATS ने कसी कमर… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :IMD ALERT! 18 फरवरी को होगी बारिश, पढ़ लें यह खबर
इसे भी पढ़ें :BREAKING : शिंदे गुट के पास रहेगा शिवसेना का नाम और धनुष-बाण का सिंबल
इसे भी पढ़ें :दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर आया बड़ा फैसला…देखें














