Ranchi : सीपी राधाकृष्णन झारखंड के 11वें महामहिम बन चुके हैं। उन्होंने आज राज्यपाल के तौर पर शपथ ले ली। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने महामहिम को बधाई दी। शपथ राजभवन के बिरसा मंडप में दिलाई गई।

शपथ लेने के बाद महामहिम सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ झारखंड का विकास करना है। मुझे खुशी है कि झारखंड के नए राज्यपाल के रूप में मुझे जिम्मेदारी दी गई है। मैं अपने पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ झारखंड के विकास के लिए काम करूंगा चाहे वह गरीबी हो, शिक्षा हो, लोगों को आवास योजना का लाभ हो, तमाम चीजों पर प्राथमिकता के आधार पर विकास का काम होगा।
ये रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह, सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्र नाथ महतो, मंत्री जोबा मांझी, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, रांची की मेयर आशा लकड़ा, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो समेत हाई कोर्ट के कई जज मौजूद थे।
झारखंड में अब तक के गवर्नर
- प्रभात कुमार
- विनोद चंद्र पांडे
- एम रामा जोइस
- वेद प्रकाश मारवाह
- सैयद सिब्ते रजी
- शंकर नारायणन
- एमओएच फारूख
- डॉ सैयद अहमद
- द्रौपदी मुर्मू
- रमेश बैस
- सीपी राधाकृष्णन
इसे भी पढ़ें : IMD ALERT! 18 फरवरी को होगी बारिश, पढ़ लें यह खबर
इसे भी पढ़ें : पहले बिटिया का अश्ली*ल वीडियो किया वायरल, अब चिपकाया पोस्टर
इसे भी पढ़ें : फीस कम कराने के नाम पर 5 लाख गटके… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : बारात से पहले दूल्हे का अंत, ”मेल्विन” खोल गई राज, क्या बोलें SP देखें…
इसे भी पढ़ें : ऐसा गांव जहां लोग रिश्ता नहीं करना चाहते… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : 3 साल पहले ब्याही बामड़ी का पाकुड़ में हुआ यह हाल… देखें






