Kohramlive Desk: मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों ने सरकार, आम जनता और किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। जिससे पता चल रहा कि इस बार मार्च में ही गर्मी रिकॉर्ड तोड़ेगी। इससे लोगों को परेशानी तो होगी ही, साथ ही गेंहू की फसल को भी ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। ये गर्मी अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। IMD के आंकड़ों को देखें तो मार्च का महीना भी सामान्य से भी अधिक गर्म होगा और भारत के अधिकांश हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी से लोगों को दो-चार होना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के 7 राज्यों पंजाब, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अभी से ही अधिकतम तापमान उस स्तर तक जा पहुंचा है, जितना मार्च में मध्य में दर्ज किया जाता है। इन सात राज्यों में रिकॉर्ड किए जा रहे सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान के साथ ही इस साल बेहद ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया जाने लगा है। सर्दियों का मौसम अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है कि गर्मी की चिंता सताने लगी है।
IMD ने पहले ही बताया था कि ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में जो औसत अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, वह 1981-2010 के दौरान 18 मार्च को हुआ करता था। यही पैटर्न गुजरात और राजस्थान में 17 मार्च को, छत्तीसगढ़ में 15 मार्च को, पंजाब में 12 मार्च को और झारखंड में 14 मार्च को देखा गया था। वहीं बात करें 10 अन्य राज्यों उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में, पिछले सप्ताह में कम से कम एक दिन अधिकतम लगभग दो सप्ताह आगे (फरवरी के अंत) के स्तर पर था।
क्या मार्च अधिक गर्म हो सकता है?
IMD (मौसम विभाग) के आंकड़ों को तार्किक रूप से देखें तो साफ है कि फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी पड़ रही है तो ऐसे में साफ है कि मार्च का महीना सामान्य से काफी अधिक गर्म हो सकता है। 1951 के बाद से 39 वर्षों में फरवरी का महीना सामान्य से ज्यादा गर्म देखा जा चुका है और इनमें से 27 वर्षों में मार्च के दौरान बेतहाशा गर्मी पड़ी है। हालांकि, इन दो महीनों में तापमान विचलन के बीच कोई मजबूत संबंध नहीं है। वास्तव में, तीन सबसे गर्म फरवरी महीने (2006, 1960, और 1967) के बाद मार्च सामान्य से अधिक ठंडा रहा, जिसका अर्थ है कि गर्मी को लेकर अभी पैनिक बटन दबाने से रुकना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : एक साथ काल के गाल में समा गए तीन दोस्त… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : कोल्हान में नक्सलियों का तांडव, पहले पंचायत भवन इसके बाद…
इसे भी पढ़ें : रांची में इन पीडीएस डीलरों पर होगी कार्रवाई
इसे भी पढ़ें : पहले बिटिया का अश्ली*ल वीडियो किया वायरल, अब चिपकाया पोस्टर
इसे भी पढ़ें : चार दिन तक होने जा रही बारिश, IMD ने दी चेतवानी
इसे भी पढ़ें : रांची में जमा हुए शायर और कवि, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Ration Card वालों के लिए बड़ी खबर, फ्री राशन के साथ अब हर महीने मिलेंगे…






