spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

महाशिवरात्रि के मौके पर प्रशासन अलर्ट, इन पर रहेगी पैनी नजर… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण रांची डीसी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्तादेश जारी किया गया है। महाशिवरात्रि पर विधि-व्यवस्था एवं राज्य कार्यकारिणी समिति के आदेशों का पालन कराने हेतु दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्तियां दिनांक 18 फरवरी 2023 के प्रातः 04ः00 से पूजा समारोह के समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को लगातार भ्रमणशील रहकर किसी भी प्रकार के जुलूस पर नज़र रखने और विधि व्यवस्था संधारण का आदेश दिया गया है। दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति निम्न रूप से की गई है :-

1. कोतवाली थाना, लालपुर थाना, लोअर बाजार, डेली मार्केट, हिंदपीढी थाना।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- अमित भगत, अंचल अधिकारी, शहर, रांची।
प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी – पुलिस अवर निरीक्षक, उत्तक कुमार राय, लोअर बाजार।

2. बरियातू थाना, सदर थाना, खेलगांव ओपी।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी -विजय केरकेट्टा, अंचल अधिकारी, ओरमांझी।
प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी – पुलिस अवर निरीक्षक, कमल किशोर पाण्डेय, सदर थाना

3. अरगोड़ा थाना, एयरपोर्ट, जगन्नाथपुर थाना, डोरंडा थाना, पुनदाग ओपी, धुर्वा थाना।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी -अरविंद कुमार ओझा, अंचल अधिकारी, अरगोड़ा।
प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी – पुलिस अवर निरीक्षक, असित कुमार लकड़ा, अरगोड़ा थाना।

4. सुखदेवनगर थाना, गोंदा थाना, पण्डरा ओपी।
प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी -ओम प्रकाश मंडल, अंचल अधिकारी, हेहल।
प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी – पुलिस अवर निरीक्षक, निर्मल कुमार मंडल, पण्डरा ओपी।

महाशिवरात्रि के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण के लिए 15 विभिन्न सुरक्षित थानों में थाना से एक पदाधिकारी एवं शहर के विभिन्न 86 स्थानों में स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है।

जिला कम्पोजिट कंट्रोल रूम में पवन कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर, रांची एवं पुलिस उपाधीक्षक, नगर नियंत्रण कक्ष, रांची को वरीय प्रभार में प्रतिनियुक्त किया गया है। इन्हें किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर अभिलंब वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यकतानुसार प्रस्थान करने का निदेश दिया गया है।

अग्निशाम पदाधिकारी, ऑड्रे हाउस, धुर्वा, डोरंडा को अपने-अपने क्षेत्रवार स्थलों पर एक-एक अग्निशाम दस्ता की प्रतिनियुक्ति वाहन के साथ सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है। सिविल सर्जन, रांची को जिला नियंत्रण कक्ष में दो एंबुलेंस, चिकित्सक दल को आवश्यक उपकरण तथा जीवनरक्षक दवाओं के साथ प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है।

संयुक्तादेश में साफ-सफाई, पेयजल, चलंत सुलभ शौचालय की व्यवस्था के लिए उप नगर आयुक्त, रांची नगर निगम को निर्देशित करते हुए सभी प्रमुख शिवालयों के आसपास साफ-सफाई पीने के पानी ब्लीचिंग इत्यादि की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री जीतवाहन उरांव को यातायात बल एवं पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त कर सुगम यातायात की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया है।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत महाशिवरात्रि के अवसर पर सतत एवं कड़ी निगरानी रखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण करने का निर्देश संयुक्त आदेश में दिया गया है।

सभी पुलिस उपाधीक्षक, रांची जिला को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिबंधित मांस, धर्म विरोधी गतिविधियों सांप्रदायिक भावना भड़काने वाले गाने, सोशल मीडिया द्वारा शेयर किए जाने वाले संवाद, गीत इत्यादि पर कड़ी नजर रखना सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही उक्त आलोक में आवांछित तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक साइबर सेल को सोशल मीडिया पर निगरानी रखने का निदेश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : रांची में ATS ने कसी कमर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : सीओ ने 7 के खिलाफ दर्ज कराई FIR… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : एक साथ काल के गाल में समा गए तीन दोस्त… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : कोल्हान में नक्सलियों का तांडव, पहले पंचायत भवन इसके बाद…

इसे भी पढ़ें : रांची में इन पीडीएस डीलरों पर होगी कार्रवाई

इसे भी पढ़ें : पहले बिटिया का अश्ली*ल वीडियो किया वायरल, अब चिपकाया पोस्टर

इसे भी पढ़ें : चार दिन तक होने जा रही बारिश, IMD ने दी चेतवानी

इसे भी पढ़ें : रांची में जमा हुए शायर और कवि, क्या बोल गये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...