spot_img
spot_img

तीज पर मिलने की ख्वाहिश रह गई अधूरी, तड़पते युवक की भीड़ बनाती रही वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बिहार के मधेपुरा में मंगलवार को दिल को द्रवित कर देने वाली घटना सामने आई है। तीज पर घर जा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक जमीन पर गिर गया। वह तड़पता रहा। मदद के लिए गुहार लगाता रहा और बेरहम भीड़ उसका वीडियो बनाती रही।समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण युवक की मौत हो गई।घटना पुरैनी थाना इलाके के एनएच 106 पर करामा के पास हुई है।

 तीज पर पत्‍नी से मिलने जा रहा था ससुराल

 मंगलवार को सतीश कुमार मंडल (38) पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान सपरदह-करामा के बीच घात लगाए अपराधियों ने युवक को रोका। फिर बाइक छीनने का प्रयास करने लगा। इस दौरान युवक हाथापाई करने लगा। अपराधियों ने आक्रोश में आकर युवक को एक के बाद एक तीन गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक का बाइक ले कर अपराधी फरार हो गए।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल अवस्था में युवक को उदाकिशुनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

रास्ते में ही हो गई थी मौत

डॉक्टरों ने बताया कि युवक की मौत रास्ते में ही हो गई। देर होने के कारण युवक की मौत हुई है। पुरैनी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :एसिड अटैक पीड़िता एयर लिफ्ट कर जायेगी दिल्ली, सीएम ने कर दिया जुगाड़

इसे भी पढ़ें :इस कार की बंद करनी पड़ी बुकिंग, खरीदने वालों की लगी ‘लंबी लाइन’

इसे भी पढ़ें :दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अब टिकट नहीं है, तब भी कर सकते हैं Train में यात्रा, जानिए कंडिशन और प्रोसेस 

इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: