spot_img
spot_img
spot_img

अब टिकट नहीं है, तब भी कर सकते हैं Train में यात्रा, जानिए कंडिशन और प्रोसेस 

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: अब आप टिकट नहीं रहने पर भी ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे। इंडियन रेलवे ने यात्रियों को यह बड़ा गिफ्ट दिया है। कई ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन (Train Travel Without Reservation) के भी यात्रा कर सकते हैं।इसमें आपको सीट भी मिल सकती है। रेलवे ने बताया है कि यात्री 9 जोड़ी ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन सफर कर सकेंगे।  अनारक्षित टिकट के जरिए भी सेकेंड स्लीपर में सफर कर सकते हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इन 9 जोड़ी ट्रेनों में सेकेंड स्‍लीपर डिब्बों में अनारक्षित श्रेणी की सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। रेलवे की इस घोषणा के बाद में अनारक्षित टिकट वाले यात्री भी इसमें सफर कर सकते हैं। पहले इसमें सिर्फ रिजर्वेशन वाले यात्री ही सफर कर सकते थे, लेकिन अब बिना रिजर्वेशन वाले यात्री भी इस ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं।

इन Train में शुरू की गई अनरिजरव्‍ड श्रेणी की फैसिलिटी

  1. ट्रेन नंबर 14703/04, जैलसमेर-लालगढ़-जैसलमेर ट्रेन में दिनांक 14 सितंबर से द्वितीय शयनयान डिब्बों में अनारक्षित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
  2. ट्रेन नंबर 19735/36, जयपुर-मारवाड़ जंक्शन-जयपुर ट्रेन में दिनांक 18 सितंबर से द्वितीय शयनयान डिब्बों में अनारक्षित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
  3. ट्रेन नंबर 04701/02, बठिण्डा-लालगढ़-बठिण्डा ट्रेन में दिनांक 01 सितंबर से द्वितीय शयनयान डिब्बों में अनारक्षित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
  4. ट्रेन नंबर 04753/54, बठिण्डा-श्रीगंगानगर-बठिण्डा ट्रेन में दिनांक 01 सितंबर से द्वितीय शयनयान डिब्बों में अनारक्षित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
  5. ट्रेन नंबर 04755/56, बठिण्डा-श्रीगंगानगर-बठिण्डा ट्रेन में दिनांक 01 सितंबर से द्वितीय शयनयान डिब्बों में अनारक्षित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
  6. ट्रेन नंबर 04835/36, हिसार-रेवाड़ी-हिसार ट्रेन में दिनांक 01 सितंबर से द्वितीय शयनयान डिब्बों में अनारक्षित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
  7. ट्रेन नंबर 14737/38, भिवानी-तिलकब्रिज-भिवानी ट्रेन में दिनांक 01 सितंबर से द्वितीय शयनयान डिब्बों में अनारक्षित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
  8. ट्रेन नंबर 14823/24, जोधपुर-रेवाड़ी-जोधपुर ट्रेन में दिनांक 16 दिसंबर से द्वितीय शयनयान डिब्बों में अनारक्षित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
  9. ट्रेन नंबर 19327/28, रतलाम-उदयपुर सिटी-रतलाम ट्रेन में दिनांक 05 दिसंबर से द्वितीय शयनयान डिब्बों में अनारक्षित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें :माफियाओं का खूंटा उखाड़ने को तैयार हजारीबाग पुलिस… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :अंकिता म*र्डर केस से दुखी गवर्नर और सीएम क्या बोल गये… सुनें || CM ने दिये 10 लाख, गवर्नर देंगे 2 लाख

इसे भी पढ़ें :वर्दी की हेकड़ी निकाल दूंगी, बोलने वाली ‘बुलेट रानी’ गिरफ्तार… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...

शादी में जाना था, मौत ने रास्ते में रोक लिया… एक साथ बुझ गये 3 चिराग

Lohardaga : एक शादी समारोह में शामिल होने निकले...

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...