Ranchi : चतरा की एसिड अटैक नाबालिग पीड़िता को बेहतर इलाज मिल सकेगा। उसे रांची के रिम्स से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन ने इसका जुगाड़ कर दिया है। उन्होंने आदेश दिया है कि पीड़ित बच्ची को बेहतर से बेहतर इलाज मिली। इसके लिए उसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स भेजा जाएगा। रिम्स सुप्रीटेंडेंट की देखरेख में गठित मेडिकल बोर्ड ने सीएम हेमंत सोरेन को पीड़िता की रिपोर्ट दिखाई, जिसके बाद सीएम ने यह फैसला लिया। बच्ची को जल्द से जल्द दिल्ली शिफ्ट करने की प्रक्रिया रांची के डीसी राहुल सिन्हा ने शुरू कर दी है। यहां याद दिला दें कि आज यानी मंगलवार को ही सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी रिम्स में इलाजरत पीड़िता औऱ उसके परिजनों से मुलाकात की थी। पीड़िता का हाल-चाल जाना और बेहतर इलाज का आश्वाशन भी दिया।

इधर इस मामले में चतरा डीसी अबू इमरान ने बताया कि एसिड अटैक से पीड़ित बच्ची के परिजनों को एक लाख रूपये की सहयोग राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त राशि से संबंधित चेक रिम्स में इलाजरत बच्ची के परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं दूसरी ओर, इस जघन्य कांड में शामिल आरोपी संदीप भारती को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर अग्रेतर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। बच्ची पर 5 अगस्त 2022 को हमला हुआ था। इसके बाद से उसका इलाज रिम्स में हो रहा है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची के बेहतर इलाज का पैसला लिया है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड HC ने अंकिता मर्डर केस पर लिया स्वतः संज्ञान, DGP तलब
इसे भी पढ़ें : अंकिता म*र्डर केस से दुखी गवर्नर और सीएम क्या बोल गये… सुनें || CM ने दिये 10 लाख, गवर्नर देंगे 2 लाख
इसे भी पढ़ें : वर्दी की हेकड़ी निकाल दूंगी, बोलने वाली ‘बुलेट रानी’ गिरफ्तार… देखें
इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो








