Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के चौपारण में बेटे की चाहत में एक मासूम को जन्म लेने से पहले ही मार दिया गया। बजरंग कॉलोनी के आशना क्लीनिक में अवैध लिंग परीक्षण हुआ। करीब चार महीने के भ्रूण को मारने के लिए दवा दी गई। मां का सपना बेटा पाने का था, लेकिन उसे यह बता दिया गया कि गर्भ में बेटी पल रही है। तब उसे मारने का सौदा तय हुआ। इल्जाम है कि 5 हजार रुपये की कीमत पर यह महापाप का सौदा तय किया गया। उसे खाने को एक दवा दे दी गई। दवा खाते ही ब्लीडिंग ज्यादा होने लगा, तब पीड़िता सदर अस्पताल में पहुंची। वहां खून चढ़ा, तब नर्स ने कड़वी सच्चाई बताई – “बेटे की चाहत में बेटे की ही जान ले ली।” उसके पेट में बेटा ही पल रहा था। यह शर्मनाक घटना के वायरल होने पर जिला प्रशासन हरकत में आ गई, जांच शुरू हो गई। फरार डॉक्टर को खोजा जा रहा है। सुनें वायरल ऑडियो। हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि Kohramlive.com नहीं करता। ऑडियो वायरल हुआ तो तहलका मच गया। महिला की दर्द भरी आवाज़ में गूंजता अपराधबोध – “गलत बताया था, बेटी नहीं… बेटा था।”
जांच टीम जब आशना क्लीनिक पहुंची, तो वहां ताले लटके मिले। ‘मौत का सौदागर’ डॉक्टर चमन का कहीं अता-पता नहीं था। सुनें क्या बोल गये डॉक्टर राहुल
वायरल ऑडियो
हजारीबाग में भ्रूण हत्या मामले में मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम#Hazaribagh #Chouparan #feticide #Aasmaclinic #Breaking pic.twitter.com/fYJzIbHJz8
— KohramLive (@KohramLive) February 16, 2025
इसे भी पढ़ें :पेट में पल रहे बच्चे को मा’रने का सौदा केवल 5 हजार में, ऑडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें :नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भ’गदड़ मामले में PM का पहला पोस्ट… देखें
इसे भी पढ़ें :नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भ’गदड़, न जाने कितने चल बसे…
इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : महिलायें करवायेंगी मुंडन, अगर…
इसे भी पढ़ें :होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस जांचने निकले अधिकारी, फिर…
इसे भी पढ़ें :सूखी पड़ी टंकी, घर की बेटी-बहू जाती है कोसों दूर… देखें वीडियो