spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भ’गदड़, न जाने कितने चल बसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को गजब की भीड़ अचानक जुट गई। प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर अचानक हजारों की संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ के लिये ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे। हालत भगदड़ जैसे हो गये। इसमें कई लोग बेहोश हो गये। जिसे बचाव दल की मदद से तुरंत बाहर निकाला गया। महाकुंभ जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज जाने के लिये रेलवे स्टेशन पहुंचे। भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। रेलवे अधिकारियों के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, फिलहाल स्थिति काबू में है। वहीं कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एलएनजेपी अस्पताल में कुल 15 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 11 महिलायें, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं।  कुछ लोगों को लेडी हार्डिंग अस्पताल में लाया गया है। 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। रेलवे और दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुये हैं। केंदीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘X’ पर पोस्ट कर भगदड़ में जान गंवाने वालों के प्रति शोक जताया है।

रेलवे की ओर से पहले ही दो कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद स्टेशन पर जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। रेलवे अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग बिना टिकट कैसे स्टेशन तक पहुंचे। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि प्लेटफॉर्म पर अचानक बहुत ज्यादा भीड़ हो गई, लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे और फिर भगदड़ जैसी नौबत आ गई। कई यात्री गिर पड़े और कुछ बेहोश हो गये।

Image

 

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचीं राष्ट्रपति…

इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी

इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...