Ranchi: एक महीना से बेटा देवेंद्र बीमार था, धीरे धीरे उसका दिमागी हालत भी खराब हो रहा था। कभी-कभी अनाप शनाप भी बोला करता था। कमजोर भी होते जा रहा था। उसकी मां को पूरा यह शक हो गया कि उसके बेटे को उसकी जेठानी सीमा ने ही कुछ “कर” दिया है। वहीं देवरानी बासो देवी के मन में कुछ और भी पक रहा था। शनिवार को भोर के पांच बजे जेठानी सीमा चापाकल के पास बर्तन धो रही थी, तभी बोसा देवी आई और जेठानी के गले और सिर पर दनादन तेज हथियार से कई वार कर उसका काम तमाम कर दिया। 45 साल की सीमा राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सरवल जामुन टोली में रहती थी। हत्यारिन देवरानी बासो को नामकुम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम ने कहा कि डायन बिसाही करार देकर जेठानी की हत्या की गई, पर शुरूआती जांच में हत्या के पीछे का एक और कारण भी उभरकर सामने आया है। जमीन जायदाद को लेकर भी जेठानी और देवरानी में टसल चल रहा था। देवरानी मन ही मन यह पका रही थी कि अगर जेठानी सीमा दुनिया से विदा हो जाये तो सारे जायदाद की मालकिन वह हो जायेगी। पुलिस इस बिंदु पर भी तफ्तीश कर रही है। इधर, जेठानी की हत्या करने के इल्जाम में पकड़ी गई देवरानी बासो ने पुलिस को दिये अपने इकबालिया बयान में कहा है कि जेठानी सीमा जादू टोना करती थी। जेठानी उसकी बेटी को खा गई। कुछ माह पहले ही उसकी बेटी मर गई। वहीं सीमा की बेटी सहित परिवार के कई लोगों की मौत हो गई। उसका बेटा शुक्रवार को बिना कुछ बताये घर छोड़ चला गया। बेटा का दिमाग धीरे धीरे खराब होने लगा था। वह बीते एक माह से बीमार भी था। वह पगलाने लगा था। इस कारण ही उसने जेठानी को डायन करार देकर उसे मार डाला। सुनें क्या बोले रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम..
इसे भी पढ़ें : एक्शन में रांची DTO प्रवीण प्रकाश, एक दिन में वसूले 6.92 लाख, रोड टैक्स माफी का खोला ऑप्शन… देखें
इसे भी पढ़ें : अमेरिका से खेलकर लौंटी 5 हॉकी महिला खिलाड़ी, सीएम हेमंत सोरेन ने सराहा
इसे भी पढ़ें :डायन करार देकर जेठानी का किया यह हाल… देखें
इसे भी पढ़ें :एक ही परिवार के चार सदस्यों की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप














