Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड के चोरदाहा पंचायत में शनिवार को सोना सोबरन योजना के तहत लाभुकों के बीच धोती, साड़ी और लूंगी बांटे गई। जन वितरण प्रणाली दुकान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लाभुक पहुंचे और योजना का लाभ लिया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पात्र लाभुकों को निर्धारित सामग्री उपलब्ध कराई गई। वितरण कार्यक्रम में मुखिया प्रभारी कसिया देवी, पंचायत सचिव गणेश ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रियंका कुमारी, जन वितरण प्रणाली दुकानदार गणेश प्रसाद केसरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मौके पर लखन यादव, इंदिरा मौसमत समेत कई ग्रामीण भी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की इस योजना से जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिलती है। स्थानीय स्तर पर इस तरह की योजनाओं के क्रियान्वयन से लाभ सीधे लाभुकों तक पहुंच रहा है।
इसे भी पढ़ें : ‘मौ’त आये तो अपनी जमीन पर आये,’ शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान…
इसे भी पढ़ें : ‘अब किसके सहारे जीयेंगे,’ पति का श’व लेकर सड़क पर बैठी पत्नी…
इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री समेत 30 दोषियों को 3 साल की सजा, 15 साल बाद आया फैसला…
इसे भी पढ़ें : बोकारो में किरायेदार रखना अब हो सकता है आफत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत को लेकर केंद्र के नये निर्देश, दोनों साथ हों तो पहले राष्ट्रगीत…








