spot_img
spot_img

‘तांडव’ पर बढ़ा विवाद, Makers-Artists के खिलाफ रांची समेत 7 जगह FIR दर्ज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : हाल ही में अली अब्बास जफर की रिलीज हुई वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर रांची के अरगोड़ा थाना समेत 7 जगह FIR दर्ज हो चुकी है। भाजयुमो यानी भारतीय जनता युवा मोर्चा की शिकायत पर एफआइआर दर्ज हुई है। इस मामले में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भी संज्ञान लिया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में तांडव के खिलाफ FIR के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार पुलिसकर्मी मुंबई पहुंचे हैं।

जांच टीम के सदस्य अनिल कुमार सिंह और दयाशंकर दुबे मुंबई पुलिस से इजाजत लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मिल रहे हैं। ऐसी सूचना छनकर आ रही है कि मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में तांडव वेब सीरीज को लेकर FIR दर्ज हुई है। IPC की धारा 153 (A) 295 (A) 505 IPC के तहत निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें :Bihar जा रही 1150 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त

मुंबई क्यों पहुंची यूपी पुलिस

इस पूरे विवाद पर यूपी के ADG प्रशांत कुमार का कहना है कि किसी को भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का हक नहीं है। मामले की पूरी जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। अलग-अलग जगहों पर FIR  हुई है और उस FIR में कुछ लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। हमारी पुलिस इस मामले की जांच करने,मामले की तथ्यात्मक विवेचना करने गई है। किसी के साथ ज्यादती नहीं होगी ना ही कोई हरासमेंट किया जाएगा।

जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

मेकर्स की गिरफ्तारी की बात पर प्रशांत कुमार ने अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि जांच होने के बाद उचित कार्रवाई होगी। उनके मुताबिक पुलिस की जो टीम मुंबई गई है, उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही कोई फैसला लिया जाएगा। मालूम हो कि इस समय यूपी से पुलिस अधिकारियों एक टीम मुंबई में तांडव के मेकर्स से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें :Chitfund कंपनी ने किया Cheat, दर-दर भटक रहे 400 भुक्तभोगी

जमकर हो रही सियासत

तांडव वेब सीरीज को लेकर सियासत भी जमकर होती दिख रही है। महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि उन्हें सीरीज को लेकर शिकायत मिली है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि वे ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर कोई कड़ा कानून लाए।

नहीं शांत हो रहा गुस्‍सा

तांडव सीरीज का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। सबसे ज्यादा विवाद जीशान आयूब और उनके एक सीन को लेकर देखने को मिल रहा है। सीरीज के पहले ही एपिसोड में जिस अंदाज में जीशान भगवान शिव बन स्टेज से बयानबाजी कर रहे हैं, उससे संत समाज नाराज नजर आ रहा है। मेकर्स की तरफ से मांगी जरूर मांगी गई है, लेकिन गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा।

इसे भी पढ़ें :इंटर साइंस का मॉडल प्रश्‍न पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...