रांची : ग्रामीण SP मोहम्मद नौशाद आलम ने कहा कि बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना जरूरी है। देखा जाता है कि बंद घरों में अधिक चोरी होती है। इसे रोकने के लिए जो लोग भी घर बंद कर बाहर जाते हैं, उन्हें थाने को सूचित कर जाना चाहिए, ताकि थाने स्तर से घर की निगरानी की जा सके। साथ ही घर के आसपास के लोगों को भी खबर करना चाहिए, ताकि वे भी नजर रख सकें।
इसे भी पढ़ें : बाबूलाल को झटका, दल-बदल मामले में स्पीकर की कार्रवाई पर लगी रोक हटी
ग्रामीण SP सहित कई अधिकारी मौजूद रहे अपराध गोष्ठी में
उन्होंने ये बातें राजधानी रांची में मंगलवार को आयोजित अपराध गोष्ठी में कही। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण एसपी मोहम्मद नौशाद आलम ने की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को महत्वपूर्ण लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि साल के शुरू होते ही बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए चुस्त-दुरुस्त होकर काम करने की जरूरत है। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, डीएसपी आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : मनरेगा से बन रहा था कुआं, मिट्टी धंसी और दब गए कई मजदूर, एक की मौत
इसे भी पढ़ें : मनरेगा से बन रहा था कुआं, मिट्टी धंसी और दब गए कई मजदूर, एक की मौत












