spot_img

Chitfund कंपनी ने किया Cheat, दर-दर भटक रहे 400 भुक्तभोगी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा और सिसई विधायक से लगाई गुहार

गुमला :  बंगाल की Chitfund कंपनी ने किया करोड़ों का Cheat। फर्जीवाड़े के 400 भुक्तभोगी अब अपने पैसे के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सभी भुक्तभोगी गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची और लातेहार जिले के हैं। इस चिटफंड कंपनी ने 10 साल तक राज्य में अपना जाल बिछाया और लगभग 10 लाख लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा। कंपनी ने सबसे कहा कि तीन साल में राशि दोगुनी हो जाएगी। लालच में आकर कई भोलेभाले लोगों ने अपने पैसे जमा किए और फिर न तो उन्हें दोगुना पैसा मिला और न ही जमा राशि ही मिली। अब सभी मारे-मारे फिर रहे हैं।

विधायक के आवास पहुंचे भुक्तभोगी

अपने पैसे वापसी की गुहार लेकर बुधवार को 400 भुक्तभोगी विधायक चमरा लिंडा के आवास भी पहुंचे। कई भुक्तभोगी सिसई के विधायक जिग्गा मुंडा के पास पहुंचे। भुक्तभोगियों ने विधायक को मांगपत्र सौंपा और पैसा वापस कराने की लगाई गुहार। लोगों ने विधायकों को चिटफंड कंपनी की कारस्तानी की जानकारी दी।

भुक्तभोगियों ने विधायक को बताया कि जिन एजेंटों के माध्यम से ग्रामीणों को पैसा लिया गया है, उनके साथ मारपीट की जा रही है। ग्रामीणों ने बैल, बकरी और धान बेचकर म्यूचुअल फंड में पैसा डबल होने के लिए जमा तो किया, लेकिन पैसा नहीं मिलने से अब हम लोग लाचार हो गए हैं। घर की माली हालत भी खराब हो गई है। ग्रामीणों ने विधायकों से इस मामले में हस्तक्षेप कर उन्हें उनका पैसा दिलाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : रांची में सेवा सदन के पास छत से कूद गया युवक, और फिर…(Video)

Chitfund कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जल्द : चमरा लिंडा

इस संबंध में बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा और सिसई विधायक जिग्गा मुंडा ने संयुक्त प्रेस वार्ता की और कहा आदिवासियों के करोड़ों रुपये लेकर चिटफंड कंपनी भाग गई है। ऐसी जालसाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भुक्तभोगियों को पैसा वापस कराया जाएगा। इस मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें : सौतेली मां से Mobile के लिए मांगे 10 हजार रुपये, नहीं मिला तो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...

करीब 50 हजार शिक्षक पद रिक्त, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में 1000 शिक्षकों की नियुक्ति पर...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...