रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटर साइंस का मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिया। वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर मॉडल क्वेश्चन पेपर उपलब्ध है। मैथ्स पेपर में कुल 49 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें एक-एक अंक के 40 सवाल हैं। इसमें से 30 प्रश्न बहुवैकल्पिक हैं। यानी स्टूडेंट्स एक-एक अंक का सवाल हल कर 40 प्रतिशत अंक ला सकते हैं। मैथ्स में 10 प्रश्न दो-दो अंक के पूछे जाएंगे। वहीं 5 प्रश्न चार-चार अंक के होंगे। इसी प्रकार पांच-पांच अंक के चार प्रश्न होंगे। वहीं फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी में कुल 41 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें एक-एक अंक के 27 प्रश्न हैं। इसमें 20 प्रश्न बहुवैकल्पिक हैं। प्रश्न को स्टूडेंट्स के हिसाब से तैयार करने का प्रयास किया गया है।
इसे भी पढ़ें : भांजा को हुआ मामा की साली से प्यार, मना किया तो कर दिया ये…
फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायो में 7 अंक के दो प्रश्न
जैक द्वारा जारी प्रश्न पत्र के अनुसार फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय में दो-दो दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए सात-सात अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं मैथ्स में पांच-पांच अंक के चार सवाल पूछे जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : लुटेरी दुल्हन, शादी का झांसा देकर ऐसा लगाया चूना कि…
बता दें कि कोरोना के कारण पिछले 10 महीने से स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थाएं बंद थी। जिससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। कोरोना संक्रमण के बीच फिर से स्कूलों-कॉलेजों को गाइडलाइन का पालन करते हुए खोला गया है। साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई शुरू कराई गई है। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए ही जैक ने मॉडल प्रश्न पत्र तैयार किया है।
इसे भी पढ़ें : प्रेमी युगल ने फेसबुक लाइव कर पीया जहर, …और हक्का-बक्का रह गए लोग














