Ranchi : रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। आसमान में घने बादल छाये हुये हैं। उत्तर-पूर्वी जिले जैसे देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और आसपास के मध्य हिस्सों में आज कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को पूर्वी और मध्य भागों में हल्की बारिश हो सकती है, बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा/धुंध रह सकता है, दिन में बादल छंटकर आसमान साफ रहेगा। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि की संभावना है। न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे में कोई खास बदलाव नहीं, लेकिन अगले चार दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। जिससे ठंड बढ़ सकती है। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश धनबाद में 119.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं उच्चतम तापमान सरायकेला में 33.5°C और न्यूनतम तापमान लातेहार में 19.9°C दर्ज हुआ।
इसे भी पढ़े : हल्दी रस्म में गई मां-बहन, पीछे से नाबालिग के साथ हो गया…
इसे भी पढ़े : मोकामा में तनाव…
इसे भी पढ़े : SDO का औचक निरीक्षण, खुली पोल, लगा ताला…
इसे भी पढ़े : सोने के दाम को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी कर देगी दंग…






