New Delhi : दुनियाभर में अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिये मशहूर बुल्गारिया की ‘बाबा वेंगा’ एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है, सोने को लेकर उनकी भविष्यवाणी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बाबा वेंगा, जिन्हें ‘बाल्कन की नॉस्ट्रेडैमस’ कहा जाता है, ने 2026 में गोल्ड के दामों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की थी। उनका मानना था कि आने वाले वर्षों में वैश्विक वित्तीय संकट पारंपरिक बैंकिंग सिस्टम को प्रभावित करेगा, जिससे लोग एक बार फिर सोने जैसे सुरक्षित निवेश की ओर रुख करेंगे।
कौन थीं बाबा वेंगा?
बुल्गारिया में साल 1911 में जन्मी बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी महज 12 साल की उम्र में चली गई थी। लेकिन इसी अंधेरे में उन्हें भविष्य देखने की अद्भुत क्षमता का दावा किया गया। उन्होंने सोवियत संघ के विघटन, 9/11 हमलों और ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने (ब्रेक्जिट) जैसी घटनाओं की भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुईं। साल 1996 में उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी कही बातें आज भी दुनिया भर में चर्चा का विषय बनती रहती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्टों के अनुसार, बाबा वेंगा ने कहा था कि 2026 में सोने की कीमतें 25 से 40 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। हाल के महीनों में भारत में सोने के दाम पहले ही रिकॉर्ड ऊंचाई छू चुके हैं, 10 ग्राम सोना करीब 1.25 लाख रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में उनकी यह भविष्यवाणी निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों के बीच नई चर्चा छेड़ रही है। मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि आर्थिक अनिश्चितता के दौर में सोना हमेशा एक भरोसेमंद एसेट रहा है। बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी भले ही रहस्यमयी लगे, लेकिन इससे निवेशकों की दिलचस्पी एक बार फिर गोल्ड मार्केट की ओर बढ़ी है।
डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय वेबसाइटों पर वायरल दावों के आधार पर तैयार की गई है।
Kohramlive.com बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी की पुष्टि नहीं करता।








