spot_img

हल्दी रस्म में गई मां-बहन, पीछे से नाबालिग के साथ हो गया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के डंडियाडीह में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां छठी क्लास की छात्रा महजबी परवीन की लाश उसके घर की छत पर संदिग्ध हालात में मिली। उस वक्त घर में कोई नहीं था मां और बहन पास के घर में शादी की हल्दी रस्म में गई थीं, जबकि महजबी घर के बाहर खेल रही थी। जब परिवार लौटकर आया तो घर पर ताला लटका मिला। शक होने पर जब वे पड़ोसी के घर की छत से अपने मकान की छत पर पहुंचे, तो वहां महजबी का शव पड़ा मिला। नजारा देखकर परिवार की चीखें गूंज उठीं।

मृतका के पिता मो. इलियास दुबई में काम करते हैं। परिजन पहले शव को तिसरी प्रखंड के चंदौरी गांव ले गये, लेकिन बाद में हत्या की आशंका जताते हुये थाना पहुंचे। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानेदार राजीव कुमार ने बताया “मामला संदिग्ध है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।” पूरे इलाके में इस वारदात को लेकर दहशत और रहस्य दोनों का माहौल है।

इसे भी पढ़े : सगाई से पहले बाप-बेटे की मिली ला’श, सनसनी…

इसे भी पढ़े : IPS होमकर समेत इन 14 को केंद्र से मिला बड़ा सम्मान… जानें

इसे भी पढ़े : दुनिया की सबसे बड़ी तितली, न खाती है, न पीती है, बस इतने दिन ही जिंदा…

इसे भी पढ़े : 16 साल का दरिंदा माना गया बालिग, इस रोज मिलेगी सजा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...