spot_img

लगाया था दाव, हो गए सब के सब बर्बाद… देखे वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Itki) (MM Rahi) : जमा रुपए को 100 दिनों में दोगुना कर देने का झांसा देकर करीब 3 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया मुक्ति प्रकाश तिर्की। इस काम में मुक्ति का साथ डेजी प्रतिभा तिर्की ने दिया। डेजी को वह खुद की पत्नी बताया था। करीब 200 से ज्यादा लोगों को खून पसीने की कमाई को लेकर भाग निकले मुक्ति और उसकी पत्नी डेजी की शिकायत इटकी थाने तक पहुंची है। ठगाये कुछ लोग ऐसे हैं, जिनमें किसी ने अपनी बाइक बेचकर, किसी ने जमीन बंधक रखकर, तो कईयों ने अपनी गाढ़ी कमाई दांव पर लगाई। मुक्ति और उसकी पत्नी ने यह बता कर लोगों को अपने झांसे में लिया कि… उनकी कंपनी अमेरिकन कंपनी है। रुपया, डॉलर के रूप में वापस आता है। 100 दिन में दोगुना हो जाएगा। उसने शुरुआत में कुछ लोगों को जमा राशि के बदले दोगुना पैसा दिया भी। जिसके कारण फंसने वालों की तादाद लगातार बढ़ती चली गई। जब कई लोगों के 100 दिन पूरे हो गए, तो उन्होंने तगादा शुरू किया।

अचानक रातों-रात कंपनी में ताला लटका पाया। लोभ लालच में आकर बर्बाद होने वाले लोगों में शामिल कुछ ने बताया कि करीब 1 साल पहले मुक्ति अपनी पत्नी डेजी को लेकर रांची के इटकी आया। यहां रहने वाले मोहम्मद हासीन के मकान को भाड़े पर लिया। किराया 800 रुपए प्रति माह तय हुआ। उस मकान में उसने ALEX BIT FOREX कंपनी खोली। कंपनी के बारे में उसने लोगों को बताया कि यह अमेरिकन कंपनी है, जिसका काम जमा राशि को दोगुना कर देना है। उसके झांसे में आकर शुरुआत में कुछ लोगों ने ही अपना पैसा जमा किया। पैसा लगाने वाले को 100 दिनों के अंदर दोगुना राशि भी दे दी गई।

साथ ही तरह-तरह के गिफ्ट भी बांटे। मसलन बाइक, कूलर, होम थिएटर आदि। महज 100 दिनों में जमा रुपये दोगुना होकर मिलने की फैली खबर के बाद पैसा जमा करने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते 200 से ज्यादा लोगों ने अपनी जमा पूंजी फंसा डाली। कुछ लोगों ने तो अपने घर द्वार तक को दांव पर लगाना शुरू कर दिया। इल्जाम है कि मुक्ति और उसकी पत्नी करीब 3 करोड़ रुपए बटोरने के बाद रातों-रात रफूचक्कर हो गए। दोनों के मोबाइल भी स्विच ऑफ हैं। मुक्ति ने खुद को रांची के तुपुदाना के हुलहुंडू गांव का बताया था। उसकी खोज में कई लोग उसके घर भी पहुंचे। लोगों का इल्ज़ाम है कि स्थानीय पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। वहीं इटकी के थानेदार ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है… इल्जाम में अगर दम निकला तो कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी… सुनें क्या बोले ठगी के शिकार लोग…

इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश का बड़ा फैसला, शराब पीने पर अब नहीं होगी जेल, मगर करना होगा ये काम…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : कल से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा बिकेगा अमूल दूध

इसे भी पढ़ें : IRCTC दे रहा है शानदार ऑफर, महज 1 हजार रुपये रोज में करें तीर्थस्थलों की यात्रा!

इसे भी पढ़ें : चूड़ियां-मांग टीके में छाया इस एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक, जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

इसे भी पढ़ें : जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…

इसे भी पढ़ें : क्या है लक रेजीडेंसी के इस कमरे का राज…

इसे भी पढ़ें : जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…

इसे भी पढ़ें : लौटने वाले दिन ही दहला यूक्रेन और फंस गया पलामू का आयुष राज, देखें EXCLUSIVE Video

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...