kohramlive desk : अगर आप भी ट्रेन से तीर्थस्थलों का सफर करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने श्रीराम जन्म स्थल से लेकर पुरी और गंगासागर की यात्रा के लिए शानदार पैकेज लाया है। रेलवे की तरफ से भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाया जाएगा। यह ट्रेन उत्तर भारत ओर दक्षिण भारत के कई शहरों से होते हुए गुजरेगी IRCTC ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है।
ट्रेन कहां-कहां जाएगी
IRCTC की तरफ से लगातार अलग-अलग धार्मिक स्थलों के लिए पैकेज लांच किया जा रहा है। IRCTC के इस पैकेज में रामजन्म भूमि दर्शन, पुरी, गंगासागर की यात्रा कारवाई जाएगी। इसके अलावा यह ट्रेन श्रद्धालुओं को अयोध्या, वाराणसी, बैद्यनाथ, गंगासागर, पुरी, कोर्णाक, गया और कोलकाता में धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी।
जबरदस्त पैकेज IRCTC का
- IRCTC का ये इस खास पैकेज 9 रात और 10 दिन का होगा।
- इसके तहत लोग रोजाना महज 1 हजार रुपये में सफर कर सकते हैं।
- यह पूरा पैकेज 9450 रुयये का है।
- इसके तहत स्लीपर क्लास में यात्रा की सुविधा मिलेगी।
- यह स्पेशल ट्रेन आगरा से शुरू होगी।
- कई अन्य शहरों से भी इस ट्रेन में सवार होने और उतरने का विकल्प दिया गया है।
- यात्री अपनी सुविधा के अनुसार इनमें ग्वालियर, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या शामिल हैं।
- लोग अपनी सुविधानुसार ट्रेन में सवार होने और उतरने का स्थान चुन सकते हैं।
- इस पैकेज में ट्रेन के किराए के साथ-साथ ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल होगा।
- इस पैकेज में लोकल ट्रांसपोर्ट और गाइड का चार्ज भी शामिल किया गया है।
- यह ट्रेन 22 मार्च को रवाना होगी और 31 मार्च को सफर खत्म होगा।
इसे भी पढ़ें : रांची में आदिवासी संगठनों ने बनाई मानव श्रृंखला, कहा नहीं किया तो…
इसे भी पढ़ें : क्या है लक रेजीडेंसी के इस कमरे का राज…
इसे भी पढ़ें : जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…
इसे भी पढ़ें : 3 साल के मासूम के साथ दादा ने क्या कर डाला, विश्वास नहीं होगा…
इसे भी पढ़ें : यूक्रेन में आमलोगों ने उठाया हथियार, जानिये क्या ऐसा कहा कि बढ़ा गया…
इसे भी पढ़ें : लौटने वाले दिन ही दहला यूक्रेन और फंस गया पलामू का आयुष राज, देखें EXCLUSIVE Video












