KATIHAR : कैश लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे बाइक शोरूम के कैशियर रजत प्रतीक (35) से अपराधियों ने पैसा लूटनेे का प्रयास किया। रजत ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों को गुस्सा आ गया और रजत को गोली मार दी। फिर रुपयोंं से भरा बैग लेकर फरार हो गये। दावा किया जा रहा है कि बैग में 6 लाख 66 हजार रुपए लूट थे। आनन-फानन में जख्मी रजत को आसपास के लोग लेकर अस्पताल गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रजत रुपए लेकर बैंक जा रहा था। बैंक और शोरूम के बीच 100 मीटर का फासला है। रास्ते में बदमाश उसे रोककर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर उसे गोली मार दी। वारदात कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।
सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश नगर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी रंजीत कुमार व सहायक थाना प्रभारी पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। घर में कैशियर की पत्नी और दो बच्चे हैं।
Read More : माओवादियों ने जमकर मचाया उत्पात, देखिये क्या कर डाला
Read More :ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर Andrew Symonds की दर्दनाक मौत
Read More : कुर्सी डोला देने का नाम था पूजा मैडम… देखें
Read More : St. Xavier’s College की छात्रा क्या कर डाली… देखें
Read More : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला!: Driving License बनाने के नियम बदले, जान लें वरना…
Read More : “मैं झुकेगा नहीं” स्टाइल पहुंचा दिया हवालात… देखें कैसे
Read More : काले हिरण और मोर को मारा, पकड़ने गये SI समेत 3 पुलिसवालों की हत्या












