माओवादियों ने जमकर मचाया उत्‍पात, देखिये क्‍या कर डाला

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

महुआडांड़ (Sandeep Kumar) : बीती रात माओवादियों ने जमकर उत्‍पात मचाया। जेसीबी, टेलर, हाइवा, पोकलेन समेत 9 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सड़क निर्माण में लगी कंपनी के सुपरवाइजर के साथ मारपीट भी की। माओवादियों ने पर्चा फेंककर घटना की जिम्‍मेवारी ली है। माओवादियों ने कंपनी को तुरंत काम बंद करने की धमकी दी है, वर्ना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है। माओवादियों के हमले के बाद से साइट में काम कर रहे कर्मियों में दहशत का माहौल है। सभी काफी डरे-सहमे हैं। कुछ तो काम छोड़कर जाने की बात कर रहे हैं। माओवादियों ने इस दुस्‍साहसिक वारदात को लातेहार के महुआडांड़ प्रखंड के बांसकरचा सीआरपीएफ कैंम्प से महज एक किलोमीटर दूर अंजाम दिया।

माओवादियों ने जमकर मचाया उत्पाजत
माओवादियों ने जमकर मचाया उत्पाजत

महुआडांड़-डाल्टनगंज मुख्य पथ के किनारे स्थित दिलीप पांडेय के रोड निर्माण प्लांट पर तीस पैंतीस की संख्या में हथियारबंद माओवदी बीती देर लगभग 10 :30 बजे पहुंचे। माओवादियों ने आते ही चार पानी टंकी, 2 जेसीबी, 1 टेलर और एक पोकलेन समेत 9 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वहीं सुपरवाइजर अंतोनिस लकड़ा के साथ मारपीट भी की। करीब डेढ़ घंटा तक माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया। बंसकरचा मोड़ से कुरो मोड़ रोड तक का करोड़ों की लागत से हो रहे निर्माण कार्य को बंद करने का फरमान जारी किया। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने लेवी नहीं मिलने के कारण घटना को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना की पुलिस डीएसपी राजेश कुजूर के नेतृत्व में रात्रि में ही घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। माओवादियों द्वारा फेंके गये पर्चा को डीएसपी ने जब्त कर लिया है। पुलिस घटना की जांच और माओवादियों की तलाश में जुट गई है।

माओवादियों ने जमकर मचाया उत्पाजत
माओवादियों ने जमकर मचाया उत्पाजत

Read More : Reliance Jio फिर नंबर वन पर, 4जी डाउनलोड स्पीड में 2 Mbps का उछाल– ट्राई

Read More : Aashram 3 Trailer: 6 सीन्स में सारी हदें पार कर गईं ईशा गुप्ता, देखें…

Read More : काले हिरण और मोर को मारा, पकड़ने गये SI समेत 3 पुलिसवालों की हत्‍या

Read More : पुराने Smart Phone पर मिलेंगे ‘फुल पैसे’, इन बातों का रखें ध्यान

Read More : Reliance Brands और ईटली के टॉड्स एस.पी.ए. के बीच हुआ फ़्रैंचाइज़ी समझौता

Read More : अनुराग गुप्ता बने ADG ट्रेनिंग, अजय कुमार सिंह को DG ACB का प्रभार

Read More : सर! सुनिए न… पढ़ाई करवा दीजिये न, IAS-IPS बनेंगे, पापा सब पैसा का दारू पी जाते हैं…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

योगी मंत्रिमंडल के 8 नये मंत्रियों में विभागों का बंटवारा… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के...

झारखंड कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, किसे-कहां मिली जिम्मेदारी… जानें

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव...

“मोदी जी आप टेंशन मत लो…” मासूम बच्ची का वीडियो वायरल…

Kohramlive : पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती तेल कीमतों...

अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश… जानें

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम बदल...