Ranchi : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में बीती रात से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजधानी रांची के सिर्फ एक इलाके में 100 से अधिक घरों में बारिश का पानी घुस गया। वहीं, दुमका के बासुकिनाथ में रेल पटरियां जलमग्न हो गईं। रांची की स्वर्णरेखा और हरमू नदी समेत शहर के तमाम नाले उफान पर हैं। हालत ऐसी हो गयी कि रेस्क्यू के वास्ते NDRF तक को उतरना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार NDRF की टीम ने बच्चे सहित 22 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया है। वहीं, तेज बारिश के चलते कई अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी घुस गया। पार्किंग में खड़ी गाड़ियां लगभग डूब सी गयी हैं।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र है। यह जल्द ही पश्चिम-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ेगा और अगले 24 घंटे में इसके झारखंड और उससे सटे इलाकों में डिप्रेशन में तब्दील हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि समुद्र तल से एक मानसून ट्रफ बीकानेर, सीकर, ग्वालियर, सीधी की ओर बढ़ रहा है। लो प्रेशर एरिया का केंद्र पश्चिम बंगाल का गांगेय क्षेत्र और उससे सटे झारखंड से होते हुए सागरद्वीप और फिर दक्षिण पूर्व की ओर होते हुए बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ रहा है।
अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम केंद्र ने चार अगस्त तक के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। तीन अगस्त के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट, तो चार अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि तीन अगस्त को कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, राजधानी रांची, खूंटी और सिमडेगा में कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, देवघर और जामताड़ा जिले में कई जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है। चार अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम
इसे भी पढ़ें : जमीन माफिया कमलेश ED के पंजे में…
इसे भी पढ़ें : महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपये… जानें किन्हें
इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों को पी’टने का केस गरमाया, क्या बोले अजय राय… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिकने से पहले चोरी के बच्चे को पुलिस ने खोज निकाला…
इसे भी पढ़ें : एक जमाना था, चारों तरफ हरियाली ही हरियाली, क्या बोल गये CM… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा मानसून सत्र स्थगित… कबतक जानें
इसे भी पढ़ें : 17 साल तक रो-रोकर समय बिताया, अब जाकर कलेजे को ठंडक मिली बाबू
इसे भी पढ़ें : कांवड़ मार्ग के दुकानदारों को नहीं लगानी होगी नेमप्लेट : SC
इसे भी पढ़ें : थाना में बेहतर बर्ताव और क्विक रिसपॉन्स पर होगा जोर : DGP
इसे भी पढ़ें : कार्यशाला में बाल अपराध रोकने पर जोर, जागरूक करने की जरूरत
इसे भी पढ़ें : गांव-देहात की 25 महिलाओं के खिल गये चेहरे… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम
इसे भी पढ़ें : डोनेट की बेहतरीन मशीन, तीन बच्चों का हुआ भला…
इसे भी पढ़ें : पान, बीड़ी, सिगरेट और खैनी से रहें दूर, तंबाकू दिवस पर टिप्स दे गये डॉ वर्मा… देखें वीडियो















