Ranchi : पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी सब सुरक्षित रहेंगे। अगर पेड़- पौधे नहीं होंगे तो प्राणियों पर खतरा मंडराने लगेगा। भविष्य में ऐसी नौबत नहीं आये, इसके लिए पर्यावरण का संरक्षण बेहद जरूरी है। यह कहना है झारखंड के CM हेमंत सोरेन का। मौका था झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित 75 वां राज्यव्यापी वन महोत्सव का। बतौर मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद CM हेमंत सोरेन ने कहा कि जल-जंगल और जमीन झारखंड की पहचान रही है। एक ऐसा भी वक्त था, जब चारों ओर घने जंगल थे। हर तरफ हरियाली ही हरियाली थी। तब वृक्षारोपण की कोई जरूरत नहीं पड़ती थी। लेकिन, जैसे-जैसे विकास की ओर कदम बढ़ते गये, जंगलों पर खतरा पैदा होता गया। उद्योग-धंधे का विस्तार, बड़े पैमाने पर खनन कार्य होने और पुल-पुलिया सड़कों का जाल बिछने के चलते बड़े पैमाने पर पेड़ काटे गये। प्राकृतिक व्यवस्था में हस्तक्षेप का सीधा असर पर्यावरण पर पड़ा। प्रकृति का संतुलन बिगड़ने से आज हमें तरह-तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर नहीं चेते तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिये सभी को आगे आना होगा, तभी पर्यावरण के साथ अपने जीवन को सुरक्षित रख पायेंगे। इस अवसर पर CM ने पौधे भी लगाये। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी एवं मिथिलेश कुमार ठाकुर, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पीसीसीएफ संजय श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :बड़ा फैसला : अग्निवीरों के लिये बेहतरीन मौका… जानें
इसे भी पढ़ें :NIA के छापे में मिली लाखों नकदी… जानें
इसे भी पढ़ें :मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक बरसी कृपा, हेमंत कैबिनेट में कई अहम फैसले
इसे भी पढ़ें :वोटर लिस्ट में कल से अपना नाम ऐसे चेक करें
इसे भी पढ़ें :जेलर सस्पेंड, वजह चौंकाने वाली…
इसे भी पढ़ें :अब Bar and Restaurant में ”इनकी” नो एंट्री
इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर प्लान बनते ही बाहर बरसी गो’लियां… जानें
इसे भी पढ़ें :रंगदारी नहीं मिलने पर फा’यरिंग और घर में मा’रा ब’म