spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपये… जानें किन्हें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : महिलाओं की भलाई के लिये झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना (JMMSY) शुरू हो गई है। इस योजना के तहत शुरूआती दौर में 48 लाख महिलाओं को जोड़ने पर तेज गति से काम शुरू होने वाला है। सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत 21 से 50 साल तक की महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपये उनके बैंक अकाउंट में भेजे जायेंगे। यह रूपये हर माह 15 तारीख को खाते में चला जायेगा। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो झारखंड की निवासी हो और उनकी उम्र 21 साल से ज्यादा और 50 साल से कम हो। वहीं, आवेदिका का आधार लिंक्ड सिंगल खाता हो। जिनका बैंक खाता आधार से लिंक्ड नहीं है वो भी इस योजना का लाभ दिसम्बर 2024 तक उठा सकती है। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को ही मिल पायेगा, जिनके पास पीला रंग का राशन कार्ड, गुलाबी रंग का राशन कार्ड, सफेद रंग का राशन कार्ड ( K-Oil राशन कार्ड) एवं हरे रंग का राशन कार्ड हो। यह योजना गरीब तबके की महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही योजनाएं

आठवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक की बेटियों की खातिर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत 18 से 19 साल तक की बेटियों को कुल 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। वहीं, राज्य की सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं की भलाई के लिये प्लाश ब्रांड योजना चलाई जा रही है। इसमें करीब 2 लाख महिलाएं जुड़ी हुई है। इसी तरह हड़िया-दारू बेचने वाली महिलाओं को जीने-खाने के लिये फूलो झानो आशीर्वाद योजना चलाई जा रही है। इस योजना से करीब 32 हजार से ज्यादा महिलाएं जुड़ी है।

बैंक क्रेडिट लिंकेज

सखी मंडल से जुड़ी महिला समूह को बैंक क्रेडिट लिंकेज से सहायता प्रदान की गई। ताकि वे अपने लिए स्वरोजगार का मार्ग प्रशस्त कर सकें। साल 2021 से पूर्व तक 640 करोड़ रुपये समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज के जरिये दिया गया था, वहीं गुजरे साढ़े चार वर्ष में 1 लाख 40 हजार समूहों को लगभग 8,250 करोड़ रुपये की राशि बैंक क्रेडिट लिंकेज की गई।

इसे भी पढ़ें :जेलर सस्पेंड, वजह चौंकाने वाली…

इसे भी पढ़ें :अब Bar and Restaurant में ”इनकी” नो एंट्री

इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर प्लान बनते ही बाहर बरसी गो’लियां… जानें

इसे भी पढ़ें :रंगदारी नहीं मिलने पर फा’यरिंग और घर में मा’रा ब’म

इसे भी पढ़ें :बड़ा फैसला : अग्निवीरों के लिये बेहतरीन मौका… जानें

इसे भी पढ़ें :NIA के छापे में मिली लाखों नकदी… जानें

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...