spot_img

बस चालक ने आखिरी सांस तक निभाया फर्ज…

Date:

spot_img
spot_img

West Bengal : पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना थाना क्षेत्र के कालिकापुर में शनिवार को एक ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। घाटाल से चंद्रकोना जा रही यात्री बस के चालक सैफुल खान को रास्ते में अचानक सीने में तेज दर्द उठा और कुछ ही पलों में वह स्टेयरिंग पर बेहोश होकर गिर पड़े। खबर है कि बस जैसे ही कालिकापुर इलाके में पहुंची, चालक का वाहन पर नियंत्रण कमजोर पड़ने लगा। इसके बावजूद बस किसी दूसरे वाहन या भीड़भाड़ वाले स्थान से नहीं टकराई। आखिरकार सड़क किनारे एक मकान के सामने खड़े पेड़ से टकराकर रुक गई। इससे एक बड़ा हादसा टल गया और दर्जनों यात्रियों की जान बच गई। इस हादसे में बस के कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया और उनकी स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

स्थानीय लोग बने फरिश्ता

टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कुछ देर के लिये बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन हालात जल्द ही सामान्य हो गये। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने मिलकर सैफुल खान को बस से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सैफुल खान को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि उनकी मौत अचानक आये हार्ट अटैक (कार्डियक इवेंट) या स्ट्रोक के कारण हुई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

‘अपनी जान गंवा दी, लेकिन हमारा जीवन बचा लिया’

घटना के बाद पूरे कालिकापुर और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने सैफुल खान की कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुये कहा कि उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक यात्रियों की सुरक्षा का फर्ज निभाया। कई यात्रियों ने भावुक होकर कहा कि यदि चालक ने आखिरी क्षण तक बस को संभालने की कोशिश नहीं की होती, तो न जाने कितने परिवार आज अपनों को खो चुके होते।

इसे भी पढ़ें : 15 साल के सूर्यवंशी की उपकप्तानी पर भड़के हर्षा भोगले, बोले…

इसे भी पढ़ें : प्यार के राह में कांटा बने मासूम बेटे को लगा दिया ठिकाना…

इसे भी पढ़ें : अब बाबा धाम और बासुकीनाथ के आसमान से होंगे दिव्य दर्शन… जानें किराया

इसे भी पढ़ें : रांची में कल इन रास्तों पर नो-एंट्री…

इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 अगस्त 2026) : ये राशि वाले बचके रहना रे बाबा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मा’रे गये गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पूरी कहानी… जानें

Ranchi : झारखंड के संगठित अपराध जगत का एक...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...

जमशेदपुर FC बंद, करोड़ों की कटौती भी नहीं बचा सकी डूबती नैया…

Jamshedpur : जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों के लिये यह खबर...

धूल-कीचड़ और हादसों से त्रस्त लोगों का फूटा गुस्सा…

Dhanbad : धनबाद शहर की सड़कों की बदहाली से...