गुमला : गुमला में एक शादी समारोह में गए व्यक्ति की बरगद के पेड़ के नीचे लाश मिली है। घटना सिसई थाना क्षेत्र के महुआडीपा के पास एन एच-43 सड़क की है। मृतक की पहचान 45 साल के उदयनाथ गोप के रूप में हुई है। वो करंज थाना क्षेत्र के पोटमटोली का रहने वाला था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में रातभर सड़क के किनारे पड़े रहने से उसकी मौत हो गई।
मृतक उदयनाथ के दामाद ने जानकारी देते हुए बताया कि, मंगलवार को उदयनाथ गुरुगांव स्थित जीतू उरांव के घर शादी समारोह में गया था। लेकिन रात में घर वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह जब आसपास के लोगो की नजर शव पर पड़ी तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के बेटे ने थाने में अप्राकृतिक मौत(UD केस) के मामले का केस दर्ज कराया है।
क्या है UD केस ?
किसी भी व्यक्ति की अप्राकृतिक या कहे अननेचुरल देथ हो जाने को UD केस कहा जाता है। तकनीकी तौर पर अज्ञात शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखना पुलिस की जिम्मेवारी है।
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में BJP सांसद की फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
इसे भी पढ़ें : निर्माणाधीन रेलवे कॉलोनी में गार्ड की मिली लाश, हत्या की आशंका






