कोहराम लाइव डेस्क : सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। एक बिजी सड़क पर अचानक से एक कार का गेट खुलता है और उसमें से एक छोटा सा बच्चा सड़क पर गिर पड़ता है। अचानक से कार के पीछे चल रही कारें रुक जाती है। बच्चा खुद से उठता है और सड़क के बीच दौड़ने लगता है। जैसे ही बच्चे के माता-पिता को इसकी जानकारी होती है। कार रोककर वे दौड़ पड़ते हैं बच्चे की तरफ।
Read More : बहन को चाकू गोद-गोद कर मार डाला, छुरा लहराते हुए कहता रहा ये बात…(VIDEO)
Read More : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर हमला, सुनिये क्या बोले मंत्री…. (VIDEO)
How can this even happen? pic.twitter.com/WXnWLeYIQY
— Shirin Khan شیرین (@KhanShirin0) March 16, 2021
इसे चमत्कार नहीं तो और क्या कहेंगे। इतनी व्यस्त सड़क पर एक बच्चा कार से गिरता है और उसे खरोंच तक नहीं आती। वह खुद उठकर अपने माता-पिता के पास जाने लगता है। सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर अचंभित हैं और चमत्कार बता रहे हैं।












