लातेहार : लातेहार में एक निर्माणाधीन रेलवे कॉलोनी परिसर में ड्यूटी पर तैनात गार्ड की लाश मिली है। लाश मिलने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ये घटना चंदवा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन रेलवे कॉलोनी परिसर की है। मरने वाले का नाम महेश्वर साव है। वो अलौदिया गांव में रहता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बेटे के मुताबिक, आरवीएनएल द्वारा निर्माण कराए जा रहे रेलवे कॉलोनी में महेश्वर सुरक्षा गार्ड का काम करता था। महेश्वर रात में सबके साथ खाना खाने के बाद ड्यूटी पर चला गया था। वहीं सुबह आसपास के लोगों से महेश्वर के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो महेश्वर को मरा हुआ पाया। परिजनों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि किसी ने महेश्वर की हत्या कर दी है। पुलिस घटना के हर बिंदु पर जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : बिजी सड़क पर खुला कार का गेट और नीचे गिरा मासूम, फिर हुआ ये… (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : हैवानियत : नाबालिग का अपहरण कर 18 युवकों ने 9 दिनों तक किया रेप














