spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दिल्ली में BJP सांसद की फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा के सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव फंदे से लटका मिला। दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट (एमपी फ्लैट) में बीजेपी सांसद का आवास है। इसी आवास से उनका शव बरामद किया गया है। सुबह स्टाफ ने जब सांसद के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। बार-बार आवाज लगाने के बाद भी कमरा नहीं खुला तो स्टाफ ने पुलिस को फोन कर बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर सांसद की लाश फंदे से लटकी मिली।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट (एमपी फ्लैट) में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर जब अधिकारी पहुंचे तो सांसद का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। अभी आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं है। पुलिस जांच में जुट गई है

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदरनगर के रहने वाले रामस्वरूप शर्मा लगातार दूसरी बार सांसद बने वह लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे। सांसद बनने से पहले वह मंडी जिले के बीजेपी सचिव और फिर हिमाचल प्रदेश बीजेपी के सचिव थे।

सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के कारण बीजेपी ने आज होने वाली संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर शोक जताया है।

इसे भी पढ़ें : निर्माणाधीन रेलवे कॉलोनी में गार्ड की मिली लाश, हत्या की आशंका

इसे भी पढ़ें : पलामू में ACB के हत्थे चढ़ा ASI, 5 हजार ले रहा था घूस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...