spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में इस हाल में मिला बिहार के पत्रकार का शव, पुलिस बोली…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के जेएससीए स्‍टेडियम के पास एक शख्‍स की लाश मिली। शव मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर जब जांच पड़ताल शुरू की तो चौंकाने वाला तथ्‍य सामने आया। शव बिहार के शेखपुरा के पत्रकार सुधांशु शेखर की थी। आगे जांच में पता चला कि वह पिछले 4 दिनों से घर से लापता थे। धुर्वा थानेदार प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला सुसाइड का लग रहा है। शव के पास से जहर की एक शीशी मिली है। वहीं परिजनों ने भी सुसाइड की बात कही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुधांशु पत्रकार थे। वह कई मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। वर्तमान में मोकामा में एक निजी स्कूल का संचालन कर रहे थे। स्कूल चलाने के दौरान वह कर्ज में डूब गये थे। लॉकडाउन ने स्थिति और खराब कर दी। कर्ज की वजह से वह काफी परेशान थे। 29 नवंबर को अपने रिश्‍तेदार के यहां शादी में गये थे, उसके बाद घर नहीं लौटे। शुक्रवार की सुबह उनकी लाश मिली। उनका परिवार शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र के बभनबीघा गांव में रहता है। मौत की सूचना के बाद परिजन रांची के लिए रवाना हो गये। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए रिम्‍स भेज दिया है। पुलिस कई एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दशा और दिशा तय होगी।

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING EXCLUSIVE : हर बिकाऊ का बेहतर खरीददार कोयला माफिया प्रशांत प्रधान गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : कोख जननी, सर्वाइकल कैंसर जैसे घाव न दे इन्‍हें : बन्‍ना गुप्‍ता…वीडियो

इसे भी पढ़ें : सर, सर जागिये वरना लाशें गिनते रह जाईयेगा, देखें फिर पुलिस ने क्‍या किया…

इसे भी पढ़ें : INTERNATIONAL FLIGHTS पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...