spot_img

”इलू-इलू” की खू’नी कहानी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : उस रात जवान नरेंद्र का दिल मचल गया। दीदार और मिलन की खातिर बेचैन हो गया। रात का खाना खाने के बाद चुपके से अपनी माशूका को फोन किया और घर से बाहर निकल गया। नरेंद्र पूरी रात अपने घर नहीं लौटा। सुबह घर के सारे लोग जाग गये, घर में नरेंद्र को नहीं पाकर सबको घोर चिंता सताने लगी। उसे हर संभावित ठिकानों पर खोजा गया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। तब किसी से घरवाले को सोम नदी के किनारे एक लड़के की लाश मिलने की खबर मिली। घरवाले भागे-भागे नदी तट पर पहुंचे। सब के सब हक्का-बक्का रह गये। डेड बॉडी नरेंद्र कुमार की ही थी। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी। घरवालों से एक ही सवाल पुलिस ने दागे, किसी पर कोई शक या किसी से कोई दुश्मनी? जवाब आया ऐसा कुछ भी नहीं। तभी हौले से एक पुलिस अधिकारी के कान में किसी ने फूंक मारी कि सर, नरेंद्र हिना नाम की एक टीचर से प्यार करता था। दोनों में सालों से इलू-इलू का चक्कर था। पुलिस को बस यहीं एक क्लू मिला। पुलिस ने सबसे पहले घटना वाली रात यानी 3 जुलाई का हिना और नरेंद्र के मोबाइल का लोकेशन लिया। दोनों का लोकेशन एक ही जगह मिला। शक यकीन में बदल गया। पुलिस ने हिना को उठा लिया। 8 जुलाई को हिना को कस्टडी में लेकर पुलिस ने उससे अपने अंदाज में पूछताछ शुरू कर दी। हिना टूट गई और सारा सच उगल गई। उसने हत्या के पीछे छुपी जो खूनी कहानी बताई उसे सुन मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गये।

एक सरकारी स्कूल की टीचर हिना कुमारी मीणा ने पुलिस को बताया कि उन दोनों में लंबे अर्से से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नरेंद्र बीए सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। दोनों रोज फोन पर गुटरगूं करते और चोरी छुपे मिला-जुला भी करते थे। दोनों में देह का रिश्ता भी कायम हो गया था। मोहब्बत की राहों में दोनों इतने करीब आ गये कि अब एक दूसरे से जुदा हो गये। हिना ने पुलिस को बताया कि नरेंद्र उसपर शक करता था। उसे लगता था कि उसका किसी और के साथ संबंध है। वह अक्सर उसे मिलने-जुलने बुलाते रहता था। वहीं उससे रुपये की डिमांड भी करता था। इस सब वह आजिज आ चुकी थी। दोस्ती, प्यार और चाहत की रस्में भूल वह नरेंद्र को सबक सिखाने का मन बना ली। रोज-रोज के तकरार से वह ऊब चुकी थी। बीते 3 जुलाई की रात हिना ने नरेंद्र को कॉल कर उसे सोन नदी के किनारे मिलने को बुलाया। देर रात साढ़े तीन बजे तक दोनों साथ रहे। इस दरम्यान शारीरिक संबंध भी बनाये। पैसे मांगने पर एक बार फिर से दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। तब नरेंद्र ने उससे कहा कि वह उसे मार दे, नहीं तो वह उसे मार देगा। कहासुनी के बीच बात इतनी बिगड़ गई कि हिना ने अपने स्कार्फ से नरेंद्र का गला घोंट दिया। तब वह नशे में था। नरेंद्र को मौत के घाट उतारने के बाद उसे डर सताने लगा। उसने नरेंद्र की बनियान का फंदा बनाकर उसके गले में बांध दिया। फिर उसके डेड बॉडी को घसीटकर नदी में फेंक दिया। उसके ऊपर एक भारी पत्थर भी रख दिया, ताकि लाश पानी के ऊपर ना आ जाये। इसके बाद वह अपने घर लौट आई। हिना द्वारा गुनाह कबूल लेने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 25 साल का नरेंद्र सुवेरी में अपनी मां, छोटे भाई और जीजा के साथ रहता था। वहीं हिना लराठी में रहती थी। हिना अपने गांव के ही एक सरकारी स्कूल में टीचर है। यह सनसनीखेज वारदात राजस्थान के उदयपुर के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के लराठी गांव की है।

इसे भी पढ़ें :DGP ने की हाई लेवल मीटिंग, क्या बोल गये… सुनें

इसे भी पढ़ें :पाकुड़ से चुराई गई बाइक कोलकाता में बिकती है… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ, खू’न कर दिया मैना देवी का… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पटना में स्कॉर्पियो बुक किया, रांची में बड़ा कांड कर गया… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...