spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पटना में स्कॉर्पियो बुक किया, रांची में बड़ा कांड कर गया… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : ”JUST DIAL” के सहारे पहले स्कॉर्पियो बुक कराया। इसके बाद पटना से रांची देवड़ी मंदिर तक घूमा-फिरा। होटल में खाना खाया-पीया। खाने में नशे की चीज मिलाकर ड्राइवर दिलीप मंडल को खिला दिया। वह अचेत हो गया। इसके बाद चांडिल के पास बेसुध ड्राइवर को गाड़ी से बाहर फेंक स्कॉर्पियो लेकर उड़ गया। गाड़ी मालिक अशोक कुमार मिश्रा बेहद परेशान हो गया। ड्राइवर का मोबाइल स्विच ऑफ था। वह भागे-भागे रांची आये और रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल को अपना दुखड़ा सुनाया। SSP किशोर कौशल ने इसे गंभीरता से लिया और आगे का टास्क रुरल SP नौशाद आलम को दिया। रूरल SP ने एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम टेक्निकल सेल की मदद से स्कॉर्पियो लुटेरे तक पहुंच गई। इस कांड में शामिल तीन बदमाश मुकेश कुमार सिंह (बागबेड़ा कॉलोनी, जमशेदपु), प्रेम कुमार (हावड़ा) एवं आशीष कुमार उर्फ गोलू (पानापुर, कोरमा शेखपुरा) को धर दबोचा। लूटी गई स्कॉर्पियो कोलकाता से बरामद कर ली गई। इस बात का खुलासा आज मीडिया के सामने रूरल SP नौशाद आलम ने किया।

रूरल SP ने बताया कि ”JUST DIAL” के सहारे पटना में स्कॉर्पियो बुक किया गया। दिनांक 4 जून को चार लोग पटना से रांची देवड़ी मंदिर आने के लिये वहां से निकले। ये लोग पटना से सुबह 6 बजे निकले थे। रांची के देवड़ी मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद सभी लोग ओरमांझी में बसंत विहार होटल में खाना खाये। खाने में नशे की चीज मिलाकर ड्राइवर दिलीप मंडल को खिला दिया गया। इससे पहले दिलीप ने गाड़ी मालिक को फोन कर बताया था कि अगले दिन सुबह 9 बजे वह पटना के लिये निकल जायेगा। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। रांची पुलिस कप्तान ने इस घटना को गंभीरता से लिया, रिजल्ट सामने है। इस कांड को सुलझाने में ओरमांझी के थानेदार राजीव कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर सूर्य प्रताप सिंह, ASI बुद्धेश्वर उरांव, सिपाही अनुराग कुमार एवं रघुवंश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें :धनबाद में हिमाकत, ग्राम रक्षा दल के अध्यक्ष मा’रे गये…

इसे भी पढ़ें :नक्सलियों के साथ एन’काउंटर, डिप्टी कमांडेंट को लगी गोली…

इसे भी पढ़ें :टमाटर की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, देखें क्या…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में गरज, चमक के साथ बारिश का अलर्ट, घर से बाहर निकलने से बचें

इसे भी पढ़ें :युवा CM हेमंत की सरकार ने कैबिनेट में 35 प्रस्तावों पर लगाई मुहर… जानें

इसे भी पढ़ें :

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...