Bihar : शिक्षक बनने का सपना देख रहे बिहार के युवाओं के लिये बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Bihar STET 2026 के लिये ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन का सिलसिला 17 अगस्त से शुरू हो चुका है और अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यानी सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के पास अपने सपने की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाने का बेहतरीन मौका है। बिहार STET के जरिये माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने की पात्रता तय की जायेगी। Paper-I में कक्षा 9वीं से 10वीं के लिये एवं Paper-II में कक्षा 11वीं से 12वीं के लिये। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित की जायेगी। हालांकि परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
फॉर्म भरते समय रखें खास सावधानी
आवेदन करने के लिये अभ्यर्थियों को BSEB के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म भरने की जल्दबाजी में एक छोटी-सी गलती भी आगे परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिये नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरने के बाद सब कुछ अच्छी तरह जांच लें।








