Pakur(Jaidev kumar) : पाकुड़ से बाइक चुरा कर उसे कोलकाता में खपाने वाले एक गैंग का खुलासा किया गया है। पाकुड़ के नगर के थानेदार मनोज कुमार ने खुलासा किया कि गैंग में शामिल चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक मिली है। मिली एक गुप्त सूचना पर मौलाना चौक के रास्ते में चेकिंग अभियान चलाया गया। तभी एक बाइक पर सवार दो लड़के पुलिस को देख भागने लगे, जिन्हें खदेड़ कर दबोच लिया गया। गिरफ्तार बाइक चोरों ने अपना नाम अनीकुल शेख व अमीन मंसूरी बताया। दोनों से पूछताछ के बाद अभिषेक शर्मा और मिथुन दास को पकड़ा गया। चारों ने अपना गुनाह कबूल करते हुये यह राज खोला कि पाकुड़ से बाइक चुरा कर ये लोग उसे औने-पौने दाम में कोलकाता में बेच दिया करता है। सुनें क्या बोले थानेदार मनोज कुमार…
इसे भी पढ़ें : जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ, खू’न कर दिया मैना देवी का… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :धनबाद में हिमाकत, ग्राम रक्षा दल के अध्यक्ष मा’रे गये…
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों के साथ एन’काउंटर, डिप्टी कमांडेंट को लगी गोली…
इसे भी पढ़ें :टमाटर की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में गरज, चमक के साथ बारिश का अलर्ट, घर से बाहर निकलने से बचें
इसे भी पढ़ें :युवा CM हेमंत की सरकार ने कैबिनेट में 35 प्रस्तावों पर लगाई मुहर… जानें












