spot_img
spot_img
spot_img

DGP ने की हाई लेवल मीटिंग, क्या बोल गये… सुनें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के DGP अजय कुमार सिंह ने कहा कि ONGC, IOCL एवं गेल जैसे प्रतिष्ठानों में काम को लेकर हो रही छोटी-बड़ी दिक्कतों और परेशानी को बहुत जल्द आपसी समन्वय से दूर कर लिया जायेगा। अब उग्रवाद कोई चुनौती नहीं रह गई। इस मसले पर आज पुलिस मुख्यालय में हाई लेवल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में तीनों प्रतिष्ठानों के बड़े अधिकारी और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे।

झारखंड पुलिस मुख्यालय में OSCC (Onshore Securitty Coordination) की हुई हाई लेवल मीटिंग में तीनों प्रतिष्ठानों के पदाधिकारियों ने काम करने में आ रही दिक्कतों को रखा। वहीं इन समस्याओं के हल पर जोर दिया। स्थानीय और जिला स्तर बैठक करने पर जोर दिया गया। मीटिंग में CSR योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में और तेज गति से विकास कार्य को किये जाने पर जोर दिया गया। DGP अजय कुमार सिंह ने लगातार आपस में सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर बल दिया, ताकि छोटी से छोटी दिक्कतों को तुरंत दूर किया जा सके। उन्होंने समस्या वाली जगहों को हॉट स्पॉट के रूप में चिहिंत कर फौरी कार्रवाई करने का आदेश दिया। वहीं डिपू और टर्मिनल के आस-पास ढाबा और चाय की दुकानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। मीटिंग में IOCL के पाईप द्वारा तेल चोरी की एक भी घटना नहीं होने पर झारखंड पुलिस की तारिफ की गई। DGP ने कहा कि आने वाले नये प्रोजेक्ट के लिये भूमि अधिग्रहण, विधि व्यवस्था, एवं पाइपलाइन से तेल चोरी के बारे में तुरंत स्थानीय SP और पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को सूचना दें। इससे पहले तीनों प्रतिष्ठानों के बड़े अधिकारियों ने DGP अजय कुमार सिंह को पुष्प गुच्छा देकर उनका स्वागत किया। इस मीटिंग में ADG अभियान संजय आनंद राव लाठकर, IG अमोल वेणुकांत होमकर, IG प्रोविजन प्रभात कुमार, हजारीबाग के DIG नरेंद्र कुमार सिंह, बोकारो के DIG मयूर कन्हैया लाल पटेल, रांची के DIG अनूप बिरथरे मौजूद थे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से रांची और धनबाद के SSP एवं हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, चतरा, सिमडेगा, खूंटी, देवघर के SP मौजूद थे। वहीं ONGC के कार्यकारी निदेशक बलजीत सिंह एवं आदित्य जौहरी अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :धनबाद में हिमाकत, ग्राम रक्षा दल के अध्यक्ष मा’रे गये…

इसे भी पढ़ें :नक्सलियों के साथ एन’काउंटर, डिप्टी कमांडेंट को लगी गोली…

इसे भी पढ़ें :टमाटर की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, देखें क्या…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में गरज, चमक के साथ बारिश का अलर्ट, घर से बाहर निकलने से बचें

इसे भी पढ़ें :युवा CM हेमंत की सरकार ने कैबिनेट में 35 प्रस्तावों पर लगाई मुहर… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...