GUMLA : शनिवार की सुबह कलिगा गांव के मेन रोड पर जब राहगीरों की नजर पड़ी, तो उनके होश उड़ गये। सड़क पर दो डेड बॉडी पड़ी थी। वहीं, पास में ही एक बाइक भी गिरी पड़ी थी। एक साथ दो लोगों की लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग जुटना शुरू हो गये। लोगों ने देखा तो पाया कि दोनों डेड बॉडी पर जख्म के निशान थे। ऐसा लग रहा था जैसे किसी धारदार हथियार से वार किया गया हो। शवों की शिनाख्त डुमरटोली निवासी शेख दिलशाद उर्फ जेरकू (25 वर्ष) और किंदिरकेला गांव के रहने वाले अफसर खान (25 वर्ष) के रूप में की गई। वहां पड़ी बाइक की टंकी में छेद कर दिया गया था। लोगों का कहना था कि दोनों की नृशंस हत्या की गई है।
उभाल पर था लोगों का गुस्सा
मेन रोड पर दो-दो शव मिलने के बाद गांववालों का गुस्सा उबाल पर आ गया। उन्होंने राउरकेला रांची मार्ग जाम कर दिया। शव को उठाने आई एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की गई। मजदूर नेता जुम्मन खान ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मृतक के परिजनों ने एक जनप्रतिनिधि सहित 2 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया। वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह वारदात गुमला के बसिया थाना क्षेत्र के कलिगा गांव से सामने आई है।
इसे भी पढ़ें : BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जमीन हड़पने की खातिर पड़ोसी कर गया बड़ा भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिस्तर तक खींच ले जाने वाली अर्चना की काली दुनिया… देखें || Archana Nag || Honey Trap








