Gadhwa(Nityanand Dubey) : रिमर्बसमेंट मनी मिलने पर लेट होता देख स्टूडेंट को गुस्सा आ गया। उसने हेड मास्टर पर पिस्टल तान दी। वहीं पिस्टल लहराते हुये चीखने लगा कि जो कोई कुछ बोला तो उसकी खोपड़ी खोल दूंगा। स्टूडेंट के साथ उसका एक दोस्त भी था। 8 वीं क्लास के स्टूडेंट अनमोल का उग्र तेवर देख हेड मास्टर और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद यादव हैरान और परेशान हो गये। वहीं स्कूल परिसर में कोहराम मच गया। बंशीधर नगर के थानेदार योगेंद्र कुमार भी सदल बल मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने पिस्टल लहराने वाले स्टूडेंट अनमोल और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। चौंका देने वाला यह मामला गढ़वा के बंशीधर नगर के मध्य विद्यालय विलासपुर में हुआ। स्टूडेंट की इस हरकत पर उसे स्कूल से निकाल दिया गया है।
प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद यादव ने बताया कि प्रतिपूर्ति राशि वितरण करने को लेकर मीटिंग चल रही थी, उसी समय 8 वीं कक्षा का छात्र अनमोल यादव अपने एक दोस्त के साथ स्कूल में आया। उसने तुरंत प्रतिपूर्ति राशि की डिमांड की। उससे कहा गया कि मीटिंग के बाद राशि का भुगतान किया जायेगा, यह सुन उसने पिस्टल निकाल ली और लहराने लगा। जिससे स्कूल में कोहराम मच गया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें : जोरदार टक्कर में 40 कांवरिये जख्मी, नेपाल से चली थी बस…
इसे भी पढ़ें : दूसरे दिन भी ईडी दफ्तर में तलब किया गया पिंटू को, देखें…







