spot_img

दूसरे दिन भी ईडी दफ्तर में तलब किया गया पिंटू को, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के ईडी दफ्तर में आज दूसरे दिन भी सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ पिंटू को बुलाया गया। दूसरे दिन भी कई बिंदु पर पिंटू से पूछताछ की गई। इससे पहले बीते बुधवार को पिंटू से ईडी दफ्तर में करीब 9 घंटे तक पूछताछ की गई थी। सूत्रों के अनुसार पिंटू से माइनिंग लीज, टेंडर विवाद और अवैध उत्खनन पर कई सवाल पूछे गये। वहीं गिरफ्तार पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद ईडी को जो क्लू मिले हैं, उस बिंदु पर भी पिंटू से पूछताछ की जा रही है।

राजधानी रांची में ईडी के तेवर के बाद से घपला घोटाला करने वालों की बेचैनी बढ़ गई है। झारखंड में तहलका मच गया है। दबंग IAS पूजा सिंघल के जेल जाने के बाद से शासन-प्रशासन के लोगों में खलबली है। सबसे पहले मनरेगा घोटाले की फाइल खंगाली गई। इसके बाद से ईडी की जांच का दायरा बढ़ता चला गया। एक से बढ़कर एक बड़े खुलासे हुये। काली कमाई करने वालों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। ईडी ने कई जगहों पर छापामारी कर करोड़ों रुपये के अवैध उगाही की बात सामने लाकर रख दी है। सूत्रों का दावा है कि करीब 100 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई की गई है।

इसे भी पढ़ें : सिर्फ इसलिए बीवी ने कर डाला सिर धड़ से अलग… देखें

इसे भी पढ़ें : चोरी की बाइक गिरवी रख मोटी कमाई करने वाले के किस्से अजीब, सुनें क्या बोले SSP

इसे भी पढ़ें : रूम पार्टनर ने ही किया सहेली का किडनैप, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : BPSC 66वीं का Final Result Declared, 685 अभ्यर्थी सफल, ये हैं टॉपर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...