डायन करार देकर खून से सने हाथ, अब उम्र भर बिताना होगा जेल में, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : गांव में एक जवान लड़के की मौत हो जाने के बाद महिला बृजेनिया इंदवार व इग्नेशिया इंदवार को डायन करार देकर नृशंस हत्या कर देने के मामले में 9 साल बाद फैसला आ गया। गुनाहगार ठहराई गई 19 महिलाओं को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। वहीं 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना राशि नहीं देने पर अतिरिक्त दो साल की सजा भुगतनी पड़ेगी। यह सजा गुमला के एडीजे 1 दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में सुनाई गई।

गुमला से आई खबर के अनुसार 9 साल पहले यानी 11 जून 2013 को डायन करार देकर दो महिलायें बृजेनिया इंदवार व इग्नेशिया इंदवार की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हुआ यूं था कि गांव के एक जवान लड़के की मौत हो गई थी। इसके बाद गांव में यह बात बहुत जोरों से फैला दी गई कि बृजेनिया इंदवार व इग्नेशिया इंदवार दोनों डायन है। इन दोनों ने ही लड़के को कुछ कर दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। युवक की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुये बृजेनिया इंदवार व इग्नेशिया इंदवार को जन अदालत में बुलाया गया। दोनों को बेतरह पीटा गया। इसके बाद अंधविश्वास के  मकड़जाल में जकड़े लोगों ने दोनों महिलायों को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये कई महिलाओं को 12 जून 2013 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस कांड के अनुसंधान में रोजलिया इंदवार, ललिता इंदवार, कुरमेला इंदवार, सुशीला इंदवार, भलेरिया इंदवार, इमितिया इंदवार, करिया देवी, जहल दिता इंदवार, मंगरी देवी, खिस्टीना इंदवार, चिंतामणि देवी, नीलम इंदवार, करेसनिया इंदवार, मोनिका इंदवार, रिजीता इंदवार, गब्रेला इंदवार, मालती इंदवार, ज्योति इंदवार, विनीता इंदवार को दोषी पाया गया था। इनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। दिल को झकझोर देने वाली यह सनसनीखेज वारदात गुमला के भरनो प्रखंड के करंज थाना क्षेत्र के करौंदाजोर टुकुटोली गांव में हुई थी।

इसे भी पढ़ें : सिर्फ इसलिए बीवी ने कर डाला सिर धड़ से अलग… देखें

इसे भी पढ़ें : चोरी की बाइक गिरवी रख मोटी कमाई करने वाले के किस्से अजीब, सुनें क्या बोले SSP

इसे भी पढ़ें : रूम पार्टनर ने ही किया सहेली का किडनैप, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : BPSC 66वीं का Final Result Declared, 685 अभ्यर्थी सफल, ये हैं टॉपर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें

Kohramlive : सुबह की जल्दी, ऑफिस निकलने की हड़बड़ी...