spot_img
spot_img
spot_img

जोरदार टक्कर में 40 कांवरिये जख्मी, नेपाल से चली थी बस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : नेपाल से देवघर आ रही कांवरियों से लदी बस का भयानक एक्सीडेंट हो गया। बस ने सड़क पर खड़े एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये। वह पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। बस में सवार कांवड़ियों में 40 जख्मी हो गये। इसमें 9 की हालत गंभीर बताई गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-चीत्कार मच गई। दर्द से छटपटाते कराहते लोगों को पास के एक अस्पताल में भेजा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज दूर तलक तक गई। आसपास से जुटे लोग घायलों की मदद करने में जुट गये। यह लोमहर्षक घटना बिहार के गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भोपतापुर के पास हाईवे पर हुई। घायल सभी कांवरिये नेपाल के सोनौली बॉडर के रहनेवाले बताये गये।

घटना को लेकर अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार नेपाल से 56 कांवरिये एक बस से बाबा नगरी देवघर आ रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि रास्ते में ही भोपतापुर के पास बस ड्राईवर को झपकी आ गई, जिसके कारण ड्राईवर का संतुलन बिगड़ गया। बस ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की फैली खबर के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मौके पर एम्बुलेंस भेजी गई। आसपास की लोगों की मदद से जख्मी लोगों को सदर अस्पताल और CHC भेजा गया। बस में सवार 56 में से 40 कांवरिये घायल हो गये। घायलों में प्रेमा देवी, छोटे लाल सहनी, राजेश त्रिपाठी, तिरथ केवट, प्रहलाद, इंद्रावती सहनी, कलावती देवी, शनिचरा देवी, दुसही देवी, जगदीश चंद, रामपति देवी, तारामती देवी, बासपति देवी, दीनानाथ गुप्ता, इंद्रावती देवी, राजकुमारी देवी एवं राधेश्याम सहित कई अन्य शामिल हैं। ये सभी नेपाल के सोनौली बॉर्डर, नौतनवा, भैरहवां, लुम्बनी आदि इलाके के रहनेवाले हैं।

इसे भी पढ़ें : सिर्फ इसलिए बीवी ने कर डाला सिर धड़ से अलग… देखें

इसे भी पढ़ें : चोरी की बाइक गिरवी रख मोटी कमाई करने वाले के किस्से अजीब, सुनें क्या बोले SSP

इसे भी पढ़ें : रूम पार्टनर ने ही किया सहेली का किडनैप, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : BPSC 66वीं का Final Result Declared, 685 अभ्यर्थी सफल, ये हैं टॉपर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...