spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रूम पार्टनर ने ही किया सहेली का किडनैप, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Bhavna Thakur) : क्या बताए सर…. दोस्ती था, बहुत बढ़िया दोस्ती। हर रोज दोनों में फोन पर खूब बातें भी होती थी। टोकने पर बिटिया बोला करती थी। शकुंतला दीदी से बात हो रही है। इसमें क्या हर्ज है। यह सुन हम भी चुप हो जाया करते थे। पर दोनों में देर रात तक बातें होती रहती थी। बिटिया 12वीं पास कर गई थी। उसका स्कूल से सर्टिफिकेट लेना था। हम उसके संग बीते एक अगस्त को साथ में ही स्कूल आए थे। वह बालिका उच्च विद्यालय बरियातू में पढ़ती थी। स्कूल के हॉस्टल में ही रहती थी। सब सर्टिफिकेट मिल गया था। केवल आचरण सर्टिफिकेट लेना बाकी था। स्कूल के ऑफिस में बोला कुछ देर रुकना होगा। तब हम दोनों बाप-बेटी ऑफिस से बाहर निकल आए। उसी समय बिटिया का मोबाइल बजा। वह बात करते-करते स्कूल गेट से बाहर आ गई। पूछने पर बोली शकुंतला दीदी का फोन आया है। फिर हम ऑफिस में सर्टिफिकेट लेने चले गए। बाहर निकले तो बिटिया नहीं मिली, और ना कही दिखी। किसी तरह शकुंतला के भाई सुभाष का नंबर हासिल किए। उसने कहा शकुंतला अपने घर सिल्ली चली गई। सिल्ली में पता किए तो मालूम हुआ वह भी घर नहीं पहुंची है।

यह कहना है सहदेव महतो का… 17 साल की बेटी के नहीं मिलने से हैरान और परेशान पिता सहदेव ने बरियातू थाने में FIR दर्ज किया है। दर्ज FIR में पिता का दावा है कि उनकी नाबालिक बेटी का किडनैप कर लिया गया है। दर्ज प्राथमिकी में शकुंतला को नामजद गुनहगार ठहराया गया है। दोनों का अंतिम लोकेशन रांची रेलवे स्टेशन दिखाया गया है। वहीं शकुंतला के घरवाले भी अपने स्तर से दोनों को खोज रहे है। सोनहातू थाना क्षेत्र के मार्चाडीह गांव में रहने वाले सहदेव महतो ने बताया कि उनकी बेटी को पढ़ने-लिखने का शौक था। इस कारण उसका दाखिला 11वीं कक्षा में कराया था। वह स्कूल के हॉस्टल में रहकर ही पढ़ाई करती थी। शकुंतला हॉस्टल में उसकी रूम पार्टनर थी। सहदेव ने कहा उनका माथा काम नहीं कर रहा कि आखिर माजरा क्या है। उन्हे अंदेशा है कि कोई अनहोनी ना हो जाए। इकलौती बेटी की खोज में पिता इधर-उधर भटक रहे है। उनका इल्जाम है कि बरियातू पुलिस, उनकी बेटी को खोज निकालने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।

इसे भी पढ़ें :पत्नी को लाने जा रहा था ससुराल, रास्ते में मिली खूबसूरत लड़की ने क्या कर डाला…

इसे भी पढ़ें :पीने को पानी मांगा, पर गहरा घाव दे गया तन मन में… देखें

इसे भी पढ़ें :पाक सेना के टॉप कमांडर को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 वरिष्ठ अधिकारी के शव मिले

इसे भी पढ़ें :सिन्हा कोप भवन में, अग्रवाल ट्रेसलेस…

इसे भी पढ़ें :खूंटी में पहली बार उछला बालू माफिया का नाम… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :अग्रवाल और सिन्हा हेमंत की सरकार गिराएंगे क्या…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पीने को पानी मांगा, पर गहरा घाव दे गया तन मन में… देखें

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: