Kohramlive Desk : टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ 14 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेलेगी। दो मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम में एक दो नहीं बल्कि चार बदलाव किए गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से पहले मैच से बाहर हो गए हैं जबकि मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा चोट से उबर नहीं पाए हैं। बीसीसीआई ने रविवार को सभी बदलाव की जानकारी दी। भारतीय टीम के लिए बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को अहम माना जा रहा है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने वाले दोनों ही मुकाबले में भारत को जीत चाहिए। भारत को कप्तान रोहित शर्मा समेत तीन बड़े खिलाड़ियों के पहले टेस्ट मैच से बाहर होने से काफी बड़ा झटका लगा है। वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने शानदार खेल दिखाया था। दो लगातार मैच जीतकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में कामयाबी पाई थी।
भारतीय टीम में बदलाव
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई टीम में 4 बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। चयनकर्ताओं ने 11 दिसंबर को चोटिल रोहित शर्मा की जगह पर अभिमन्यू ईश्वरन के नाम की घोषणा की। तेज गेंदबाज शमी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह पर टीम में नवदीव सैनी और सौरव कुमार को चुना गया है। अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी इस टीम में शामिल करने का फैसला लिया गया है।
बांग्लादेश के खिलाफ इंडिया की टेस्ट टीम
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यू ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरव कुमार, जयदेव उनादकट।
इसे भी पढ़ें : होटल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, खिड़की से कूदे लोग… देखें
इसे भी पढ़ें :गेंहू में पानी पटाने जा रहे राजेश और सुमन का गंगा में क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :छात्राओं से बोले सीएम हेमंत, खूब मन लगाकर पढ़ें, पूरा सहयोग करेगी सरकार
इसे भी पढ़ें :तीसरी बार पापा बने मनोज तिवारी, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :टोला के लोगों का कलेजा हमेशा धकधक करते रहता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बिस्तर तक खींच ले जाने वाली अर्चना की काली दुनिया… देखें || Archana Nag || Honey Trap
इसे भी पढ़ें :Bihar News : दामाद ने चाय क्या पी, हो गया बड़का बवाल…
इसे भी पढ़ें :Firing in Bhagalpur : जमीन के लफड़े में दिन दहाड़े फाय*रिंग, 4 को लगी गोली… देखें




