SAHIBGANJ : एक ही परिवार के दो लोगों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। डूबने वालों में प्रदीप चौधरी का 10 साल का बेटा सुमन कुमार व 30 साल का राजेश महतो शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों गेहूं में पानी पटाने के लिए डेंगी नाव से दियारा जा रहे थे। उसी दौरान नाव असंतुलित होकर गंगा में डूब गई। कयास लगाया जा रहा है की नाव पर जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे। इस कारण यह हादसा हुआ। लोगों ने यह मंजर देख शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीण जुटे और दोनों की खोजबीन शुरू की। कुछ ही देर बाद दोनों की डेड बॉडी को निकाल लिया गया। यह घटना साहिबगंज के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालपुर मकईटोला की है। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने एएसआइ प्रमोद कुमार को घटनास्थल पर भेजा। दोनों की डेड बॉडी बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया। इस घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दोनों परिवार काफी आर्थिक रूप से गरीब हैं। दोनों के पास पैसा नहीं है कि शव को घर तक किसी वाहन से लेकर जाए। कुछ सामाजिक कार्यकर्ता ने सीएस रामदेव पासवान को समस्या से रुबरु कराया। सीएस ने दोनों की डेड बॉडी को घर तक पहुंचाने के लिए अनुमति दे दी। मृतक राजेश महतो को दो बेटी और एक बेटा है। राजेश महतो भागलपुर के कहलगांव का रहनेवाला था। वो अपने ससुराल आया था।
इसे भी पढ़ें : खूंखार जानवर मार दिया किरण को, बाघ या तेंदुआ, खोज रही PTR
इसे भी पढ़ें :मां की अर्जी पर कब्र से निकाली गई बेटे की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज
इसे भी पढ़ें :आर्केस्ट्रा के बहाने बाहर से बुलाई जाती थी लड़कियां, फिर कराया जाता था महापाप
इसे भी पढ़ें :बेवकूफ बना रही, यह बोल लड़की का हाथ पकड़ लिया, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :लगाम बेलगाम हो गया, रात के अंधेरे में कोयला तस्करी
इसे भी पढ़ें :48 छात्रों को ले जा रही बस पलटी, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें :Mobile Blast: मोबाइल में गेम खेलता बच्चा पहुंच गया हॉस्पिटल, देखें क्यों








