spot_img
spot_img
spot_img

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल की रोशनी में प्रसव कराने की कोशिश में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती गर्भवती विनीता बानरा प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। परिजनों का इल्जाम है कि अस्पताल में बिजली नहीं थी। मजबूरी में मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश की गई। इसी कोशिश में जच्चा-बच्चा की जान चली गई। इस बात की खबर फैलते ही लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। भाजपा ने अस्पताल के बाहर जोरदार धरना दिया।

भाजपा नेता हरे कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में खूब नारेबाजी “जवाब दो, जिम्मेदार कौन?” हुई। पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने सरकार पर प्रहार करते हुये कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था खुद बीमार हो चुकी है। उन्होंने सवाल किया कि “21वीं सदी में भी अस्पताल में बिजली नहीं, ये कैसी व्यवस्था?” भाजपा नेताओं ने कहा कि यह हादसा नहीं, सिस्टम की विफलता है। लापरवाही ने दो जिंदगियां ले ली। भाजपा ने मृतक के परिजनों को ₹50 लाख मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं दोषियों पर हत्या का केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मृतका के पति ने भी इंसाफ की गुहार लगाई है। इधर, एक प्रतिनिधिमंडल ने SDO के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई गई है। खबर है कि एक डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...